4 महीने में बंपर कमाई कराएगी ये फसल! किसानों को फ्री में बीज दे रही सरकार, जानें आवेदन की अंतिम तारीख समेत पूरी डीटेल

Flaxseed Farming: यह योजना रबी सीजन 2025-26 के लिए है. योजना का संचालन उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है.
4 महीने में बंपर कमाई कराएगी ये फसल! किसानों को फ्री में बीज दे रही सरकार, जानें आवेदन की अंतिम तारीख समेत पूरी डीटेल

Alasi ki kheti.

Alasi ki Kheti: उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी सीजन 2025-26 के लिए किसानों को निःशुल्क अलसी बीज मिनीकिट देने की घोषणा की है. इसके तहत कृषि विभाग चयनित किसानों को मुफ्त में अलसी की उन्नत किस्मों का बीज उपलब्ध कराएगा. इस योजना का उद्देश्य किसानों को तिलहनी फसलों की ओर प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है.

क्या है यह योजना?

निःशुल्क तिलहन बीज मिनीकिट वितरण योजना के तहत किसानों को अलसी की खेती के लिए उपयुक्त बीज मुफ्त में दिया जाएगा. यह योजना रबी सीजन 2025-26 के लिए है. योजना का संचालन उत्तर प्रदेश कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ऑनलाइन आवेदन की तारीखें

राज्य सहायतित मुफ्त तिलहन बीज मिनीकिट वितरण, प्रदर्शन और प्रसार कार्यक्रम के तहत अलसी फसल का 2 किलोग्राम मात्रा का बीज मिनीकिट मुफ्त पाने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर रजिस्टर्ड किसानों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर 2025 से 12 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा. किसान इस पोर्टल https://Agridarshan.up.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.

  • आवेदन शुरू- 24 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तारीख- 12 अक्टूबर 2025
  • आवेदन का माध्यम- ऑनलाइन
  • पोर्टल- https://Agridarshan.up.gov.in

कौन कर सकता है आवेदन?

योजना केवल उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए है.
एक किसान को केवल एक मिनीकिट मिलेगा.
चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा, अगर आवेदन संख्या लक्ष्य से ज्यादा होती है.

बीज का वितरण कैसे होगा?

चयनित किसानों को POS मशीन के माध्यम से राजकीय कृषि बीज भंडारों से बीज दिया जाएगा. यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और डिजिटल है.

alasi

अलसी की खेती कैसे करें?

अलसी की बेहतर किस्में-

  • पद्मनिया
  • लक्ष्मी-27
  • शारदा
  • JLS-73
  • JLS-66

बुवाई का सही समय

अक्टूबर के अंत से नवंबर तक अलसी की बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त समय माना जाता है.

बुवाई का तरीका

बीज को 2-3 सेमी गहराई पर बोना चाहिए. बुवाई से पहले बीज को कार्बेन्डाजिम (2.5-3 ग्राम प्रति किग्रा बीज) से उपचारित करना जरूरी है. बीज दर 30-35 किग्रा/हेक्टेयर होगी. कतार से कतार दूरी 30 सेमी रखें और पौधे से पौधे की दूरी 10 सेमी रखना चाहिए.

सिंचाई की जरूरत

यह कम पानी वाली फसल है, लेकिन 2-3 सिंचाई करने से उत्पादन में बढ़ोतरी होती है. पहली सिंचाई बुवाई के 25-30 दिन बाद और दूसरी फूल निकलते समय करें.

अलसी के औषधीय फायदे-

अलसी एक औषधीय फसल है जिसे आयुर्वेद में "दैवी भोजन" कहा गया है. इसके बीज से निकलने वाला तेल अनेक रोगों में लाभकारी है. हृदय रोग, ब्लड प्रेशर नियंत्रण, जोड़ों का दर्द, लिवर इंफेक्शन, पाचन संबंधी समस्याएं और नियमित सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है.

जरूरी टिप्स-

आवेदन समय पर और सही जानकारी के साथ करें.
अपना मोबाइल नंबर और आधार संख्या अपडेट रखें.
बीज वितरण की सूचना के लिए SMS/पोर्टल की जांच करते रहें.

खबर से जुड़ा FAQs


Q1. इस योजना का उद्देश्य क्या है?
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को तिलहनी फसलों की ओर प्रोत्साहित करना और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना चाहती है.

Q2. योजना के तहत किसानों को क्या मिलेगा?
चयनित किसानों को 2 किलोग्राम अलसी के उन्नत किस्मों का बीज मिनीकिट मुफ्त मिलेगा.

Q3. आवेदन कैसे और कब करना होगा?
किसानों को 24 सितंबर 2025 से 12 अक्टूबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा.

Q4. कौन आवेदन कर सकता है?
यह योजना केवल उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए है। हर किसान को केवल एक मिनीकिट मिलेगा.

Q5.चयन प्रक्रिया क्या होगी?
अगर आवेदन संख्या लक्ष्य से अधिक होती है तो चयन ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6