किसानों के लिए 'ATM मशीन' हैं ये 5 फसलें, इनकी करेंगे खेती तो होगी छप्परफाड़ कमाई! फिर हर कोई पूछे सीक्रेट

भारत कृषि प्रधान देश है,ऐसे में अब किसान पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर एडवांस और स्मार्ट फसलों की ओर रुख कर रहे हैं. जी हां हमारे कुछ ऐसी फसलें हैं जिनको स्मार्ट तरीके से उगाकर किसान तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं, तो चलिए इनके बारे में जानेंगे.
किसानों के लिए 'ATM मशीन' हैं ये 5 फसलें, इनकी करेंगे खेती तो होगी छप्परफाड़ कमाई!  फिर हर कोई पूछे सीक्रेट

हमारे देश में आज भी बड़ी संख्या में लोग खेती-किसानी पर ही निर्भर हैं. किसान विभिन्न फसलों को उगाकर उनका अच्छा दाम और मुनाफा मिलने की कमाना करते हैं. लेकिन हर किसान को कोई भी फसल उगाने से पहले से पता होना चाहिए कि कौन-सी फसलें कम लागत में ज्यादा फायदा देती हैं. जी हां कुछ फसलें जैसे कि हल्दी, मिर्च, फूलगोभी, शिमला मिर्च, मशरूम और औषधीय पौधे आमतौर पर किसानों की कमाई करवाती हैं. लेकिन कुछ ऐसी फसलें भी हैं तो मालामाल करने का काम कर सकती हैं. तो चलिए ऐसी ही 6 सबसे बेस्ट फसलों को जानते हैं, जो किसानों के लिए मुनाफे के सौदा हो सकती हैं.

उड़द की खेती

अगर कोई किसान खेती से अच्छी कमाई करना चाहता है, तो उड़द की खेती एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है.असल में उड़द एक नगदी फसल होती है, जिसको सही तकनीक और तरीके से उगाया जाए तो कम समय में जबरदस्त मुनाफा मिल सकता है. उड़द की खेती में बीज का खर्च करीब ₹1200 प्रति एकड़ होता है और इससे करीब 10 से 12 कुंतल उपज मिल सकती है. वर्तमान बाजार भाव को देखें तो इससे किसान तड़का मुनाफा कमा सकते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

एलोवेरा की खेती

एलोवेरा की खेती आज के समय में किसानों के लिए कम लागत में अधिक मुनाफा देने वाली बन सकती है.असल में इसकी मांग लगातार बढ़ रही है क्योंकि इसका यूज सौंदर्य प्रसाधन, हेल्थ ड्रिंक्स, दवाइयों और कैप्सूल्स आदि में बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. खास बात यह है कि इसकी खेती में खाद, उर्वरक या कीटनाशक की भी खास जरूरत नहीं पड़ती.इसके एक पौधे से करीब 18 पत्ते निकलते हैं, हर एक कीमत ₹5–6 तक हो सकती है.यानी अगर किसान 40,000 पौधे लगाते हैं तो अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

चंदन की खेती

चंदन की खेती भी किसानों के लिए लाखों की कमाई का जरिया बन सकती है. इसकी खेती के लिए खास वन विभाग से लाइसेंस लेना जरूरी माना जाता है.एक चंदन के पेड़ से लाखों की कमाई संभव है. लेकिन इसकी खेती में देखभाग आदि की ज्यादा जरूरत पड़ती है.असल में चंदन का पौधा परजीवी होता है, इसलिए इसके साथ एक होस्ट पौधा लगाना जरूरी होता है.

वनीला की खेती

विदेशी मिठाइयों, आइसक्रीम, पेस्ट्री और चॉकलेट में खास महक और स्वाद देने का काम वनीला करता है. वनीला एक कीमती फल है, जिसकी मांग भारत में तेजी से बढ़ती जा रही है.यही कारण है कि किसान वनीला की खेती से जबरदस्त मुनाफा कमा रहे हैं.इसकी खेती से हर साल अच्छी बचत कर सकते हैं.इसकी खेती के लिए सही मिट्टी की जांच जरूरी होती है.


केसर की खेती

दुनिया का सबसे महंगा मसाला केसर, जिसे 'लाल सोना' भी कहा जाता है.आज के समय में आधुनिक तकनीक की मदद से अब युवा किसान घर की चारदीवारी में तक केसर को उगाकर मुनाफा कमा रहे हैं.इसकी फसल केवल 2-3 महीने में तैयार हो जाती है.वैसे केसर की खेती में मेहनत जरूर होती है, लेकिन मुनाफा भी उतना ही अधिक होता है. अगर आप 1 किलोग्राम केसर उगा लेते हैं तो लाखों को मुनाफा अपने नाम कर सकते हैं.

मशरूम की खेती

मशरूम दिखने में भले ही साधारण लगे, लेकिन यह एक ऐसा सुपरफूड है जो किसानों को लखपति बना सकता है मशरूम कम जगह और कम लागत के बाद भी किसानों को कुल खर्च का तीन गुना तक मुनाफा दे सकते हैं. असल में मशरूम की खेती घर के अंदर सीमित जगह में भी की जा सकती है.अगर आप सालभर में सही वैराइटी का मशरूम चुनते हैं तो लखपति बन सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6