AI इन्वेस्टमेंट पर 93% कंपनियों का भरोसा, अगले 2 सालों में 31% रिटर्न की उम्मीद 

जर्मन सॉफ्टवेयर कंपनी SAP ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि भारत में कंपनियों की तरफ से AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर तेजी से निवेश किया जा रहा है. 93% बिजनेस को लगता है कि तीन सालों में इनका एआई इन्वेस्टमेंट पॉजिटिव रिटर्न .
AI इन्वेस्टमेंट पर 93% कंपनियों का भरोसा, अगले 2 सालों में 31% रिटर्न की उम्मीद 

93 फीसदी भारतीय कंपनियों को उम्मीद है कि अगले तीन वर्षों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर उन्हें उनके निवेश पर पॉजिटिव रिटर्न मिलेंगे, जो कि सर्वे किए गए सभी देशों में सबसे अधिक कॉन्फिडेंस लेवल को दर्शाता है. यह जानकारी सोमवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई. जर्मन मल्टीनेशनल सॉफ्टवेयर कंपनी SAP की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय कंपनियों ने 2025 में अपने निवेश को लेकर 15 फीसदी के एवरेज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिटर्न की जानकारी दी है. उनका अनुमान है कि आगामी दो वर्षों में उनका यह रिटर्न 31 फीसदी तक पहुंच जाएगा.

भारतीय व्यवसाय इस वर्ष आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 31 मिलियन डॉलर का निवेश कर रहे हैं, जो कि 26.7 मिलियन डॉलर के ग्लोबल एवरेज से भी अधिक है. इसमें कंपनियों का फोकस सॉफ्टवेयर, इंफ्रास्ट्रक्चर, टैलेंट और कंसल्टिंग खर्च पर है. संगठनो की ओर से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में निवेश अगले दो वर्षों में 33 फीसदी के एवरेज से अधिक बढ़ने का अनुमान है, जो इस वर्ष 15 फीसदी के आरओआई को लाएगा.

AI कामकाज के तरीके बदल रहा है

Add Zee Business as a Preferred Source

SAP एसई के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, फिलिप हर्जिग ने कहा, "व्यवसायों के काम करने के तरीके को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पूरी तरह से बदल रहा है, न केवल टास्क को ऑटोमेटेड बनाने के साथ बल्कि यह मिशन-क्रिटिकल प्रॉसेस में स्मार्टर, फास्टर निर्णयों को भी लेने में सुविधा प्रदान कर रहा है." 56 फीसदी भारतीय रेस्पॉन्डेंटस वर्तमान आरओआई से संतुष्ट थे और 58 फीसदी को उम्मीद है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पहलें किसी दूसरी टेक्नोलॉजी निवेशों से तेज पॉजिटिव आरआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डिलीवर करेंगी.


SAP लैब्स इंडिया की एमडी और हेड सिंधु गंगाधरन ने कहा, "6 लाख से अधिक प्रोफेशनल्स के साथ भारत ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टैलेंट पूल में 16 फीसदी का योगदान देता है, जो देश को एक ट्रू आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पावरहाउस बनाता है." उन्होंने कहा कि डिजिटल टैलेंट की यह गहराई उद्यमों को पायलेट से परफॉर्मेंस में शिफ्ट करने में सक्षम बना रही हैं, जिसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को निर्णयों, ऑपरेशन और कस्टमर एक्सपीरियंस में एम्बेड किया जा रहा है.यह रिपोर्ट 8 देशों के 1600 सीनियर लीडर्स के सर्वे पर आधारित है, जिसमें 200 रेस्पॉन्डेंट्स भारत से थे.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6