&format=webp&quality=medium)
Sugar Free इसी कंपनी का प्रोडक्ट है जिसमें इसका मार्केट शेयर 96% से अधिक है. (प्रतीकात्मक फोटो)
कंज्यूमर वेलनेस की दिग्गज कंपनी Zydus Wellness ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) का ऐलान किया है. रेवेन्यू में 62% उछाल दर्ज किया गया जबकि मार्जिन घटने के कारण मुनाफा घट गया है. कंपनी ने शेयर होल्डर्स के लिए 60% के डिविडेंड (Dividend) का भी ऐलान किया है. बता दें कि कई सेगमेंट में यह कंपनी मार्केट लीडर है और Sugar Free इसका एक प्रोडक्ट है जिसमें इसका मार्केट शेयर 96% से अधिक है. नतीजों के बाद शेयर पर दबाव है और यह एक फीसदी टूटकर 495 रुपए (Zydus Wellness Share Price) पर है.
Zydus Wellness के बोर्ड ने 2 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 60% यानी हर शेयर पर 1.20 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. यह FY26 के लिए फाइनल डिविडेंड है. फिलहाल इस फैसले पर AGM की बैठक में मुहर लगना बाकी है.
प्रेस नोट में Zydus Wellness ने बताया कि 4 अगस्त 2026 को एनुअल जनरल मीटिंग का आयोजन किया जाएगा. इस बैठक में डिविडेंड प्रस्ताव पर मुहर लगाने का काम किया जाएगा.
बोर्ड ने 17 जुलाई 2026 को इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है.
कंपनी ने बताया कि अगर AGM में डिविडेंड पर मुहर लगती है तो 7 अगस्त या उसके बाद इसका भुगतान किया जाएगा.
मार्च 2026 के मुताबिक, 76059 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 5.43% हिस्सेदारी है. अगर ये सभी रीटेल निवेशक रिकॉर्ड डेट तक बने रहते हैं तो इनको डिविडेंड मिलेगा.
| काम की बात | डीटेल |
| डिविडेंड की राशि (प्रति शेयर) | ₹1.20 प्रति शेयर (₹2 की फेस वैल्यु पर 60% फाइनल डिविडेंड) |
| रिकॉर्ड डेट कब है | 17 जुलाई 2026 |
| डिविडेंड भुगतान की तारीख | 7 अगस्त 2026 या उसके बाद (AGM में मंजूरी मिलने पर) |
| योग्य रीटेल निवेशक | लगभग 76,059 रीटेल निवेशक (रिकॉर्ड डेट तक बने रहने पर) |
| रीटेल निवेशकों की हिस्सेदारी | 5.43% (मार्च 2026 के आंकड़ों के मुताबिक) |
| वित्तीय वर्ष (FY) | डिविडेंड (% ऑफ फेस वैल्यू) | स्टेटस |
| FY22 | 50.00% | फाइनल (Final) |
| FY23 | 50.00% | फाइनल (Final) |
| FY24 | 50.00% | फाइनल (Final) |
| FY25 | 60.00% | फाइनल (Final) |
| FY26*** | 60.00% | प्रस्तावित (Proposed) |


Zydus Wellness कंज्यूमर वेलनेस की दिग्गज कंपनी है. Glucon-D, Complan, Sugar Free, everyuth, Nutralite इस कंपनी के प्रमुख पॉप्युलर ब्रांड्स हैं. कंपनी ने बताया कि शुगर फ्री, ग्लूकोन-डी, Nycil पाउडर, एवरयूथ स्क्रब जैसे सेगमेंट में यह कंपनी मार्केट लीडर है और 96% तक मार्केट शेयर है.
Zydus Wellness का शेयर BSE पर 495 रुपए पर है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 552 रुपए और लो 357 रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने 6.5% का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 15750 करोड़ रुपए के आसपास है. प्रमोटर के पास 69.63% और पब्लिक के पास 30.36% हिस्सेदारी है. पब्लिक ओनरशिप में 22% के करीब इंस्टीट्यूशन के पास है. इसमें DII के पास 18.87% और FII के पास 3.17% ओनरशिप है. 76059 रीटेल निवेशकों के पास कंपनी की 5.43% हिस्सेदारी है.