Glucon-D, Everyuth  जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी ने जारी किया Q2 रिजल्ट, मुनाफे से घाटे में आ गई कंपनी

Sugar Free, Everyuth , Complan, Glucon-D जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी जायडस वेलनेस ने सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गई है.
Glucon-D, Everyuth  जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी ने जारी किया Q2 रिजल्ट, मुनाफे से घाटे में आ गई कंपनी

Zydus Wellness Q2 Results.

Glucon-D, शुगर फ्री, न्यूट्रीला और Complan जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी जायडस वेलनेस में सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. कंपनी मुनाफे से घाटे में आ गई है और करीब 53 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है. रेवेन्यू में करीब 32% का ग्रोथ दर्ज किया गया है. यह शेयर 463 रुपए (Zydus Wellness Share Price) पर है और कल इस स्टॉक पर फोकस करें.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, नेट सेल्स 31% ग्रोथ के साथ 643 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेशनल रेवेन्यू 32% ग्रोथ ग्रोथ के साथ 650 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस कंट्रीब्यूशन मार्जिन 47.5% से बढ़कर 52.4% रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 17.3% ग्रोथ के साथ 23 करोड़ रुपए रहा. एबिटा मार्जिन 4.0% से घटकर 3.5% आ गया. नेट लॉस 52.8 करोड़ रुपए का रहा जो एक साल पहले 21 करोड़ रुपए का प्रॉफिट था.

पहला ओवरसीज एक्वीजिशन

Q2 में जायडस वेलनेस ने Comfort Click लिमिटेड और इसकी सब्सिडियरी का अधिग्रहण किया. इसकी मदद से UK, यूरोपियन यूनियन, USA जैसे मार्केट्स में कंपनी का प्रजेंस मजबूत हुआ है. यह कंपनी का पहला ओवरसीज एक्वीजिशन है और इसके साथ ही कंपनी ने विटामिन्स, मिनरल्स, सप्लीमेंट्स (VMS)सेगमेंट में एंट्री ली है.

Sugar Free
कंपनी का एक हीरो प्रोडक्ट है जिसका नाम है Sugar Free और इसका अपने सेगमेंट में मार्केट शेयर 96.2% है. पिछली 18 तिमाही से लगातार यह सेगमेंट डबल डिजिट ग्रोथ कर रहा है.

Everyuth
Everyuth भी इसी का ब्रांड है और स्क्रब कैटिगरी में इसका मार्केट शेयर 48.5% है. फेस मास्क कैटिगरी में इसका मार्केट शेयर 76.6% है.

Nycil
Nycil पाउडर भी इसी कंपनी है और पाउडर सेगमेंट में इसका मार्केट शेयर सबसे ज्यादा 32.9% है.

Nutralite
Nutralite भी इसी कंपनी का ब्रांड है और इसने डबल डिजिट ग्रोथ रिपोर्ट की है.

Glucon-D
Glucon-D भी इसी का प्रोडक्ट है और लीडरशिप पोजिशन के साथ 58.7% मार्केट शेयर है.

Complan
Complan भी इसका प्रोडक्ट है और यह अब कैटिगरी में पांचवीं से बढ़कर चौथी पायदान पर आ गया है और 4.1% मार्केट शेयर रहा.

बता दें कि Zydus Wellness कंज्यूमर वेलनेस सेगमेंट की दिग्गज कंपनी है. Sugar Free, Nycil, Everyuth, Complan, Nutralite जैसे ब्रांड्स इसी कंपनी के हैं. यह शेयर 463 रुपए पर है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 530 रुपए और लो 298 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में -6.5%, दो हफ्ते में -5.3% और एक महीने में नेट आधार पर कोई रिटर्न नहीं दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6