जायडस वेलनेस की सब्सिडियरी को मिला ₹56.33 करोड़ का GST डिमांड का नोटिस, सोमवार को शेयर पर रहेगी नजर

Zydus Wellness Share: कंपनी ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली शाखा को ब्याज और जुर्माने के साथ 56.33 करोड़ रुपये की जीएसटी (GST) मांग का नोटिस मिला है. शुक्रवार को शेयर 0.84% की गिरावट के साथ 1882.50 रुपये पर बंद हुआ.
जायडस वेलनेस की सब्सिडियरी को मिला ₹56.33 करोड़ का GST डिमांड का नोटिस, सोमवार को शेयर पर रहेगी नजर

Zydus Wellness Share: पैकेज्ड फूड कंपनी जायडस वेलनेस (Zydus Wellness) ने बड़ा अपडेट दिया है. कंपनी ने कहा कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली शाखा को ब्याज और जुर्माने के साथ 56.33 करोड़ रुपये की जीएसटी (GST) मांग का नोटिस मिला है. शुक्रवार को शेयर 0.84% की गिरावट के साथ 1882.50 रुपये पर बंद हुआ.

56.33 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग

जायडस वेलनेस लिमिटेड ने शेयर बाजार को बताया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी जायडस वेलनेस प्रोडक्ट्स लिमिटेड (ZWPL) को गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स खुफिया महानिदेशालय, सूरत से एक नोटिस मिला है, जिसमें ब्याज और जुर्माने के साथ 56.33 करोड़ रुपये की जीएसटी मांग की गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- New Year Picks 2025: 63% तक दमदार रिटर्न के लिए ब्रोकरेज के 5 फंडामेंटल Stocks

नोटिस में आरोप लगाया गया है कि हेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हेंज इटालिया एसपीए से बौद्धिक संपदा अधिकारों के अधिग्रहण के संबंध में जीएसटी देय था. हेंज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का अब जेडडब्ल्यूपीएल में विलय हो गया है. शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा गया कि जेडडब्ल्यूपीएल मामले की विस्तृत समीक्षा के आधार पर अगला कदम उठाएगी. इस आदेश के कारण कंपनी या जेडडब्ल्यूपीएल की वित्तीय स्थिति, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6