Zomato CEO के इस्तीफे की खबरों का कंपनी ने किया खंडन, कहा- टीम का हिस्सा बने रहेंगे राकेश रंजन

इटरनल (Zomato) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस के सीईओ राकेश रंजन ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है. Zomato ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में ये जानकारी दिया है.
Zomato CEO के इस्तीफे की खबरों का कंपनी ने किया खंडन, कहा- टीम का हिस्सा बने रहेंगे राकेश रंजन

इटरनल (Zomato) ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस के सीईओ राकेश रंजन ने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है. कंपनी ने यह बयान तब जारी किया, जब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी के सीईओ रंजन नेतृत्व में फेरबदल के चलते पद छोड़ रहे हैं, जबकि जोमैटो के सह-संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल अंतरिम प्रभार संभाल सकते हैं. Zomato की मूल कंपनी इटरनल ग्रुप ने घोषणा की कि अभी तक रंजन ने कोई इस्तीफा नहीं दिया है और वे नेतृत्व टीम का हिस्सा बने हुए हैं.

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल अपनी फाइलिंग में कहा, "हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि अभी तक राकेश रंजन ने इस्तीफा नहीं दिया है और वे अभी भी नेतृत्व टीम का हिस्सा बने हुए हैं."

इसके पहले खबर आई थी कंपनी के फूड डिलीवरी बिजनेस के CEO, Rakesh Ranjan ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. अब कंपनी के संस्थापक और CEO दीपिंदर गोयल खुद इस जिम्मेदारी को संभालने जा रहे हैं. इससे पहले फूड डिलिवरी के COO, Rinshul Chandra ने भी अपनी भूमिका से इस्तीफा दे दिया था. ये कंपनी के सीनियर मैनेजमेंट से हुआ हालिया दूसरा बड़ा एग्जिट है. और इसने एक बार फिर Zomato की लीडरशिप स्ट्रक्चर और सस्टेनेबिलिटी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

यहां देखें Video

बिजनेस स्ट्रैटेजी क्या है?

Zomato अब एक CEO Model पर शिफ्ट हो रही है, जिसमें हर वर्टिकल अलग-अलग CEO के बजाय फाउंडर की डायरेक्ट निगरानी में रहेगा. इससे डिसीजन लेने की प्रक्रिया तेज होगी और बिजनेस एक ही दिशा में बढ़ेगा. Deepinder Goyal के मुताबिक, हम अब एक 'One Zomato' अप्रोच की तरफ बढ़ रहे हैं, जहां टेक, ऑपरेशंस और पर्सनलाइज्ड कस्टमर एक्सपीरियंस एक साथ मिलकर काम करेंगे.

Zomato के लिए आगे क्या?

Zomato इस वक्त ग्रोथ के फेज में है. खासकर Blinkit और Hyperpure जैसे वर्टिकल्स में ज्यादा काम हो रहा है. Deepinder Goyal के नेतृत्व में कंपनी और ज्यादा Customer centric, Tech driven और Operationally Efficient बनने की कोशिश करेगी. Zomato में लीडरशिप में ये बदलाव सिर्फ एक पोस्ट का ट्रांजिशन नहीं है, बल्कि एक बिजनेस माइंडसेट शिफ्ट है, जहां अब Zomato “कई हिस्सों वाली कंपनी” नहीं बल्कि एक सिंगल यूनिफाइड ब्रांड के रूप में उभरने जा रही है. अब देखना ये होगा कि दीपिंदर गोयल की ये ‘One Zomato’ थ्योरी कितना असर दिखाती है और क्या Zomato वाकई यूज़र्स और इन्वेस्टर्स दोनों की उम्मीदों पर खरा उतर पाएगी.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6