पाकिस्तान और बांग्लादेश का बॉर्डर बनेगा अभेद्य, इस डिफेंस कंपनी ने बनाया AI आधारित बॉर्डर डिफेंस सिस्टम

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बहुत जल्द पाकिस्तान और बांग्लादेश की सीमा को अभेद्य बनाने के लिए स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाएगा. अब देश की दिग्गज डिफेंस कंपनी Zen Technologies ने Smart Border Suite अनवील किया है जो देश की 6000 किलोमीटर की सीमा को AI की मदद से डिजिटल शील्ड देगी.
पाकिस्तान और बांग्लादेश का बॉर्डर बनेगा अभेद्य, इस डिफेंस कंपनी ने बनाया AI आधारित बॉर्डर डिफेंस सिस्टम

BSF के कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि देश की सीमा को अभेद्य बनाने के लिए Smart Border Project लॉन्च किया जाएगा. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

गृहमंत्री अमित शाह ने हाल ही में एक कार्यक्रम में कहा कि बहुत जल्द पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगने वाले बॉर्डर को अभेद्य बनाया जाएगा और इसके लिए ‘Smart Border Project’ लाने की तैयारी है. अब देश की लीडिंग डिफेंस कंपनी ZEN Technologies ने देश के पहले इंटिग्रेटेड स्मार्ट बॉर्डर सूट (ISBS) को अनवील किया है. इस खबर के बाद शेयर में 5% से अधिक तेजी देखी जा रही है.

शेयर बाजार को भेजी सूचना में Zen Technologies ने कहा कि सरकार देश की सीमा को अभेद्य बनाना चाहती है और अब इसी क्रम में स्मार्ट बॉर्डर सूट को अनवील किया गया है. यह एक AI पावर्ड इंटेलिजेंट डिजिटल शील्ड की तरह काम करेगा जिसकी मदद से देश की सीमा के भीतर अवैध तरीके से घुसना नामुमकिन होगा.

स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट लॉन्च किया जाएगा- अमित शाह

हाल ही में अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा था कि बांग्लादेश और पाकिस्तान से लगने वाली 6000 किलोमीटर की सीमा को पूरी तरह अभेद्य बनाया जाएगा. इसके लिए एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें ड्रोन, रडार, स्मार्ट सर्विलांस सिस्टम जैसे फीचर्स होंग. जेन टेक्नोलॉजी ने जिस स्मार्ट बॉर्डर सूट को अनवील किया है वह पूरी तरह इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है.

Smart Border Suite क्या है?

  • ड्रोन अटैक
  • घुसपैठ
  • हथियार और ड्रग्स की तस्करी
  • हायब्रिड वारफेयर

को एकसाथ डिटेक्ट, ट्रैक और न्यूट्रलाइज करेगा. इससे देश की सीमा और ज्यादा सुरक्षित होगी और इसे पार करना अभेद्य हो जाएगा.

Smart Border Suite किस तरह काम करेगा?

  • यह 24x7 डिजिटल शील्ड की तरह काम करेगा
  • 6000 किलोमीटर की सीमा पर हर पल निगरानी होगी
  • AI की मदद से अलग-अलग खतरों की पहचान की जाएगी
  • खतरों की पहचान के बाद उसकी लगातार ट्रैकिंग होगी
  • जरूरत पड़ने पर एक झटके में उसे न्यूट्रलाइज किया जाएगा

कुल मिलाकर यह पूरी तरह ऑटोनोमस सिस्टम की तरह काम करेगा जो हर तरह के खतरों का रियल टाइम रिस्पॉन्स देगा. कुल मिलाकर देश की सीमा अब ट्रेडिशनल गार्ड के साथ में टेक्नोलॉजी की मदद से भी सुरक्षित की जाएगी.

Smart Border Suite किन खतरों का मुकाबला करेगी?

  • इस सिस्टम का इस्तेमाल सीमापार से गैरकानूनी घुसपैठ को रोकने के लिए होगा
  • पाकिस्तान की तरफ से अब ड्रोन के जरिए स्मगलिंग की जा रही है
  • ड्रोन की मदद से हथियार, ड्रग्स, नकली करेंसी भेजी जा रही है

ऐसे में स्मार्ट बॉर्डर सूट की मदद से इस तरह की तमाम एक्टिविटी पर पूरी तरह लगाम लग जाएगी. ऐसे में सरकार के लिए ड्रग्स और अपराध से निपटना आसान हो जाएगा.

6 लेयर की सुरक्षा कवच होगी?

  • Anti-Drone Systems: यह दुश्मन के ड्रोन को डिटेक्ट करेगा और ट्रैक कर उसका सिग्नल जाम कर देगा और जरूरत पड़ने पर उसे न्यूट्रलाइज भी कर देगा.
  • Smart Loitering Munition: यह एक सुसाइड ड्रोन होगा जो आकाश में ड्रोन को डिटेक्ट करेगा और AI की मदद से प्रिसिजन स्ट्राइक किया जाएगा. इसका इस्तेमाल सर्विलांस और अटैक दोनों के लिए होगा.
  • Interceptor Drones: इसका काम दुश्मन के ड्रोन की पहचान करना होगा. यह उसके ट्रैक करेगा और बीच हवा में ही नष्ट करे देगा. क्रिटिकल असेट्स के लिए यह बेहद अहम होगा.
  • Unmanned Ground Vehicles (UGVs): यह जमीन पर चलने वाली रोबोटिक्स व्हीकल होगी. यह दुर्गम जगहों पर सर्विलांस के लिए होगी. जहां जानमाल के नुकसान की ज्यादा संभावना है वहां इसका इस्तेमाल किया जाएगा. इसका इस्तेमाल सर्विलांस और लॉजिस्टिक दोनों के लिए होगा.
  • Remote Controlled Weapon Stations (RCWS): इसमें रीमोट की मदद से सैनिक दुश्मनों को निशाना बना सकते हैं. बंकर में सैनिक छिपे रहेंगे और बिना सामने आए दुश्मन को शिकार बना लेंगे.
  • Thermal Surveillance Systems: इसकी मदद से लॉन्ग रेंज की ट्रैकिंग हो पाएगी, मूवमेंट डिटेक्शन बेहतर होगा. खराब मौसम और अंधेरे में भी यह हर terrain में काम करेगा.

Zen Technologies Share Price

Zen Technologies मुख्य रूप से अभी एंटी ड्रोन सिस्टम बनाती है. करीब 5% की तेजी के साथ यह शेयर 1685 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 2268 रुपए और लो 1224 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 15250 करोड़ रुपए है. इस साल अब तक शेयर ने करीब 24% का रिटर्न दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6