देशभर में LIVE हुए Unite8 Sports चैनल्स, MIB की मंजूरी, 500 से ज्यादा प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध, FIFA World Cup का होगा प्रसारण

ये चैनल अब 500 से अधिक प्रमुख केबल और डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं. इनमें Tata Play, Airtel Digital TV, Dish TV, Sun Direct, Siti Networks, Fastway, Andhra Pradesh State FiberNet, Kerala Communicators Cable Ltd. समेत कई बड़े वितरण नेटवर्क शामिल हैं.
देशभर में LIVE हुए Unite8 Sports चैनल्स, MIB की मंजूरी, 500 से ज्यादा प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध, FIFA World Cup का होगा प्रसारण

Zee Entertainment के अनुसार, Unite8 Sports चैनल्स पर आगामी FIFA World Cup 2026 का एक्सक्लूसिव प्रसारण भी किया जाएगा.

देश की अग्रणी कंटेंट और टेक्नोलॉजी कंपनी Zee Entertainment Enterprises Ltd. (ZEEL) ने खेल प्रेमियों के लिए बड़ा कदम उठाते हुए अपने नए स्पोर्ट्स चैनल्स Unite8 Sports को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने चार नए स्पोर्ट्स चैनल्स—Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD को देशभर में लाइव कर दिया है.

ये चैनल अब 500 से अधिक प्रमुख केबल और डीटीएच प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हैं. इनमें Tata Play, Airtel Digital TV, Dish TV, Sun Direct, Siti Networks, Fastway, Andhra Pradesh State FiberNet, Kerala Communicators Cable Ltd. समेत कई बड़े वितरण नेटवर्क शामिल हैं.

एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा हर खेल का रोमांच

Unite8 Sports के जरिए दर्शकों को फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, बॉक्सिंग, कॉम्बैट स्पोर्ट्स और कई अन्य खेलों की लाइव और एक्सक्लूसिव कवरेज देखने को मिलेगी. कंपनी का उद्देश्य भारत के खेल प्रेमियों को एक ऐसा मंच देना है जहां उन्हें विभिन्न खेलों का बेहतरीन अनुभव एक ही जगह पर मिल सके.

FIFA World Cup 2026 का भी होगा प्रसारण

Zee Entertainment के अनुसार, Unite8 Sports चैनल्स पर आगामी FIFA World Cup 2026 का एक्सक्लूसिव प्रसारण भी किया जाएगा. दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत 11 जून 2026 से होने जा रही है और भारतीय दर्शक इसका रोमांच इन चैनलों पर देख सकेंगे.

क्या बोले कंपनी के अधिकारी?

Unite8 Sports के चीफ बिजनेस ऑफिसर भावेश जनावलेकर ने कहा कि भारतीय दर्शकों की बदलती पसंद को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा मल्टी-स्पोर्ट्स प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है, जो देशभर में उच्च गुणवत्ता वाले लाइव खेल प्रसारण की बढ़ती मांग को पूरा कर सके.

उन्होंने कहा कि कंपनी का फोकस दर्शकों तक निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने पर है और इसके लिए वितरण नेटवर्क के साथ मजबूत साझेदारी की गई है. आने वाले FIFA इवेंट्स के प्रसारण के लिए भी कंपनी पूरी तरह तैयार है.

खेलों के जरिए लोगों को जोड़ने की कोशिश

कंपनी का कहना है कि Unite8 Sports केवल एक स्पोर्ट्स चैनल नेटवर्क नहीं, बल्कि खेलों के जरिए लोगों को जोड़ने और साथ लाने का एक प्रयास है. यह मंच खेल प्रेमियों को एक नया अनुभव देने के साथ-साथ भारत में खेल संस्कृति को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

FIFA World Cup 2026 जैसे मेगा इवेंट से शुरुआत करते हुए Unite8 Sports भारतीय दर्शकों के लिए खेलों का नया ठिकाना बनने की तैयारी में है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6