Wipro Q2 Results: उम्मीद से कमजोर रहा आईटी दिग्गज का प्रदर्शन, 3246 करोड़ का रहा नेट प्रॉफिट

Wipro Q2 Results: सितंबर तिमाही में आईटी दिग्गज विप्रो लिमिटेड का प्रदर्शन उम्मीद से कमजोर रहा. कंपनी का रेवेन्यू, मुनाफा और मार्जिन्स बाजार के अनुमान से कमजोर रहे. शुक्रवार को स्टॉक पर नजर रखें.
Wipro Q2 Results: उम्मीद से कमजोर रहा आईटी दिग्गज का प्रदर्शन, 3246 करोड़ का रहा नेट प्रॉफिट

Wipro Q2 Results.

Wipro Q2 Results: आईटी दिग्गज विप्रो ने सितंबर तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 3246 करोड़ रुपए रहा जबकि अनुमान 3377 करोड़ रुपए का था. कंसोलिडेटेड इनकम 22697 करोड़ रुपए रही जो अनुमान 22789 करोड़ रुपए थी. EBIT 3681 करोड़ रुपए का रहा जो अनुमान 3855 करोड़ रुपए था.मार्जिन 16.2% रहा जो अनुमान 16.9% का था. करीब डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ शेयर 254 रुपए पर बंद हुआ.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, सितंबर तिमाही में विप्रो का ग्रॉस रेवेन्यू 2.5% QoQ एंड 1.8% YoY ग्रोथ के साथ 227 बिलियन रुपए रहा. आईटी सेगमेंट के रेवेन्यू में 2.1% YoY गिरावट दर्ज की गई. नेट प्रॉफिट 2.5% QoQ and 1.2% YoY ग्रोथ के साथ 32.5 बिलियन रुपए रहा. EPS यानी अर्निंग पर शेयर 3.1 रुपए रहा. लार्ज डील बुकिंग्स 90.5% YoY ग्रोथ के साथ 2.9 बिलियन डॉलर रहा. एडजस्टेड ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन 17.2% रहा.

मैनेजमेंट ने Q3 को लेकर जो गाइडेंस जारी किया है उसके मुताबिक, आईटी सर्विस का बिजनेस ग्रोथ कॉन्सटैंट करेंसी आधार पर (-)0.5% से (+)1.5% रह सकता है और यह आंकड़ा 2591-2644 मिलियन डॉलर रहने की उम्मीद है. कंपनी के CEO श्रीनि पल्लिया ने कहा कि H1 FY26 में टोटल बुकिंग्स 9.5 बिलियन डॉलर के पार हो गई है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6