&format=webp&quality=medium)
Wind Power Stock.
Wind Power Stock: विंड एनर्जी की दिग्गज कंपनी आइनॉक्स विंड ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि उसे भारत के इतिहास का सबसे बड़ा विंड एनर्जी ऑर्डर मिला है. कंपनी ने CESC Ltd की सब्सिडियरी के साथ में 1500 MW के विंड पावर प्रोजेक्ट को लेकर अग्रीमेंट किया है. इसमें से 900 MW के प्रोजेक्ट की कमिशनिंग FY26 में पूरा हो जाने की उम्मीद है. इसके लिए कंपनी को एडवांस भी मिल चुका है. इस खबर के सामने आने के बाद शेयर में 4% से अधिक तेजी है और यह 170 रुपए (Inox Wind Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है.
बता दें कि Q3 रिजल्ट के बाद कंपनी ने बताया था कि उसका टोटल ऑर्डर बुक 3.3 GW की है. इसमें FY25 में कुल 1.4 GW का ऑर्डर मिला है और कई बड़े ऑर्डर पाइपलाइन में हैं. आइनॉक्स ग्रुप की यह कंपनी विंड एनर्जी सेगमेंट की फुली इंटीग्रेटेड प्लेयर है जो मुख्य रूप से ट्रंकी प्रोजेक्ट्स करती है. इसके चार मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं जो गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश में हैं. यह कंपनी ब्लेड, टूबलर टावर, Hubs & Nacelles और WTG यानी विंड टरबाइन जेनरेटर जैसे प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग करती है. इसकी कैपेसिटी 2.5 GW सालाना की है.
पिछले दिनों सरकार ने WTG यानी विंड टरबाइन मैन्युफैक्चरर को लेकर कहा कि उन्हें डोमेस्टिक कंटेट बढ़ाने पर जोर देना चाहिए. नीति आयोग ने अपनी रिपोर्ट में विंड एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए 60% डोमेस्टिक कंटेंट को अनिवार्य किए जाने का सुझाव दिया है. ICICI सिक्योरिटीज ने इसको लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. इसने कहा कि गियर बॉक्स, जेनरेटर, ब्लेड एंड टॉवर प्रोक्योरमेंट को लेकर डोमेस्टिक सोर्स जरूरी किया जा सकता है. वर्तमान नियम के मुताबिक, केवल हब एंड नेकेल मैन्युफैक्चरिंग ही डोमेस्टिक होना जरूरी है.
कॉस्टिंग की बात करें तो विंड टरबाइन में टावर का कॉस्ट 26%, ब्लेड का कॉस्ट 22% और गियर बॉक्स का कॉस्ट 12% और जेनरेटर का कॉस्ट केवल 4% होता है. कुल प्रोजेक्ट में इनकी कॉस्टिंग 64% है. प्रपोज्ड रेग्युलेशन के मुताबिक, विंड टरबाइन मैन्युफैक्चरर्स को R&D सेंटर और डेटा सेंटर भी डोमेस्टिक होना जरूरी है. ब्रोकरेज ने कहा कि Suzlon Energy का 85% कंपोनेंट डोमेस्टिक होता है और सरकार के नए नियम का बड़ा लाभार्थी होगा. INOX Wind को डोमेस्टिक कंपोनेंट बढ़ाने की जरूरत होगी. ब्रोकरेज दोनों स्टॉक पर पॉजिटिव है और BUY की रेटिंग दी गई है.
(डिस्क्लेमर: यह स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)