&format=webp&quality=medium)
बायबैक के ऐलान के बाद अब इस शेयर पर रखना नजर (फोटो- AI)
टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी Welspun Living के शेयर मंगलवार को फोकस में रह सकते हैं. कंपनी ने 252 करोड़ रुपए तक के शेयर बायबैक का ऐलान किया है. यह बायबैक टेंडर ऑफर रूट के जरिए किया जाएगा. कंपनी 175 रुपए प्रति शेयर के भाव पर करीब 1.44 करोड़ इक्विटी शेयर वापस खरीदेगी. यह कंपनी की कुल चुकता इक्विटी शेयर पूंजी का करीब 1.50% हिस्सा है.
बता दें कि ये शेयर सोमवार को 138.30 रुपए के भाव पर बंद हुआ है. कंपनी ने 175 रुपए प्रति शेयर की दर से शेयरों को निवेशकों से दोबारा खरीदने की बात कही है. जिन निवेशकों के पास इस कंपनी के शेयर पहले से हैं, उनके पास कमाई का एक और मौका है.
कंपनी ने बताया कि बायबैक 29 मई 2026 से शुरू होगा और 4 जून 2026 तक खुला रहेगा. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 22 मई 2026 तय की गई थी.
Welspun Living ने यह बायबैक अपने चौथी तिमाही के नतीजों के साथ घोषित किया था, जबकि अब इसके विस्तृत नियम और शर्तों की जानकारी दी गई है.
ये भी पढ़ें: Hindustan Copper Share: बंद पड़ी कॉपर माइंस फिर होंगी शुरू? 2030 तक 3 गुना बढ़ सकती है प्रोडक्शन क्षमता
कंपनी के मुताबिक बायबैक की कुल राशि 252 करोड़ रुपए तक होगी, जिसमें ट्रांजैक्शन से जुड़े खर्च शामिल नहीं हैं. कंपनी एक रुपए फेस वैल्यू वाले पूरी तरह चुकता इक्विटी शेयर खरीदेगी.
कंपनी का कहना है कि यह बायबैक उसके स्टैंडअलोन पेड-अप इक्विटी कैपिटल और फ्री रिजर्व का करीब 6.52% है. वहीं कंसोलिडेटेड आधार पर यह करीब 5.65% बैठता है.
Welspun Living ने कहा कि इस कदम का मकसद शेयरधारकों को अतिरिक्त नकदी लौटाना और लंबे समय में रिटर्न ऑन इक्विटी (ROE) को बेहतर बनाना है. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया कि बायबैक से उसकी भविष्य की ग्रोथ योजनाओं या ऑपरेशनल जरूरतों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
कंपनी के चौथी तिमाही के नतीजों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली. Q4 FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹103.70 करोड़ पहुंच गया, जबकि दिसंबर तिमाही में यह सिर्फ ₹0.21 करोड़ था.
मार्च तिमाही में ऑपरेशन्स से रेवेन्यू तिमाही आधार पर 7.65% बढ़कर ₹2435.43 करोड़ रहा. हालांकि सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 21.33% और रेवेन्यू में 7.95% की गिरावट दर्ज की गई.
कंपनी का EBITDA Q4 FY26 में ₹265 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹318 करोड़ था. EBITDA मार्जिन भी घटकर 10.8% रह गया, जबकि एक साल पहले यह 12% था.
होम टेक्सटाइल बिजनेस का रेवेन्यू ₹2320 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर 5.4% कम है. वहीं फ्लोरिंग बिजनेस का रेवेन्यू ₹189 करोड़ रहा, जिसमें 3.5% की गिरावट दर्ज की गई.
कंपनी की बैलेंस शीट में सुधार देखने को मिला है. मार्च 2026 तक कंपनी का नेट डेट घटकर ₹775 करोड़ रह गया, जबकि एक साल पहले यह ₹1602 करोड़ था. यानी कंपनी ने एक साल में करीब ₹827 करोड़ का कर्ज कम किया है.
कंपनी ने अपने कंज्यूमर बिजनेस में भी मजबूत ग्रोथ दर्ज की है. Welspun ब्रांड ने Q4 FY26 में 44% की ग्रोथ हासिल की. कंपनी के इनोवेशन आधारित प्रोडक्ट्स का FY26 में कुल कारोबार में करीब 22% योगदान रहा. इसके अलावा कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष के दौरान ₹472 करोड़ का कैपेक्स भी किया, जिससे भविष्य की ग्रोथ योजनाओं को मजबूती मिलेगी.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)