सालभर से इस एनर्जी स्टॉक ने डुबाए निवेशकों के पैसे, अब जारी किए दमदार Q4 नतीजे, 83% बढ़ा मुनाफा

Waaree Renewable Technologies Ltd Q4 Results: वॉरी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 83 फीसदी तक चढ़ चुका है. जानिए डीटेल्स.
सालभर से इस एनर्जी स्टॉक ने डुबाए निवेशकों के पैसे, अब जारी किए दमदार Q4 नतीजे, 83% बढ़ा मुनाफा

Waaree Renewable Technologies Ltd Q4 Results: वॉरी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. 31 मार्च 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 83 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. इसके अलावा रेवेन्यू भी 74.4 फीसदी तक बढ़ जाता है. इसके अलावा कामकाजी मुनाफे के मोर्चे पर भी कंपनी के लिए अच्छी खबर आई है. बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी के शेयर में दमदार तेजी देखने को मिली है.

51.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 93 करोड़ रुपए मुनाफा

वॉरी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी का वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में मुनाफा 93.8 करोड़ रुपए हो गया है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ये मुनाफा 51.3 करोड़ रुपए था. वहीं, पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 145.21 करोड़ रुपए से बढ़कर 228.92 करोड़ रुपए हो गया है. जनवरी से मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 273.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 476.60 करोड़ रुपए (YoY) हो गया है. 12 महीने में ये 876.50 करोड़ रुपए से बढ़कर 1,597.7479 करोड़ रुपए हो गया है.

कामकाजी मुनाफे में 68 फीसदी उछाल

वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही वॉरी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजी के कामकाजी मुनाफा में 68% का उछाल आया है. ये सालाना आधार पर75.30 करोड़ रुपए से बढ़कर 126.40 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, कंपनी का मार्जिन 27.6 फीसदी से घटकर 26.5 फीसदी तक रहा है. कंपनी ने नतीजों के साथ-साथ अपने मैनेजमेंट में भी बदलाव की घोषणा की है. कंपनी ने मनमोहन शर्मा को अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नियुक्त किया है. कंपनी के बोर्ड ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

9% उछाल के साथ बंद हुआ शेयर

वॉरी रिन्यूएबल एनर्जी का शेयर बुधवार को कारोबारी सत्र में BSE पर 85.70 अंक या 9.13% की तेजी के साथ 1023.90 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 9.94% या 93.30 अंकों की बढ़त के साथ 1,032 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 3,037.75 रुपए और 52 वीक लो 732.05 रुपए पर बंद हुआ है. इस साल कंपनी का शेयर 27.38% तक टूट चुका है. वहीं, पिछले छह महीने में 42.28% तक और पिछले एक साल में 52.69% तक गिर चुका है. कंपनी का मार्केट कैप 9.79 हजार करोड़ रुपए है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6