&format=webp&quality=medium)
इस टेलीकॉम स्टॉक पर गुरुवार को रखें नजर (फोटो - AI)
टेलीकॉम सेक्टर की लिस्टेड कंपनी Vodafone Idea ने बाजार बंद होने के बाद एक अधिग्रहण का ऐलान किया. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के दौरान इसकी जानकारी दी. कंपनी के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया MTK Quantum Green Energy में 26 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी. इसके लिए कंपनी 4.33 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. गुरुवार को बाजार खुलने पर इस स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है.
बता दें कि बुधवार को ये शेयर मामूली तेजी के साथ बंद हुआ. वोडाफोन आइडिया का शेयर 0.67 फीसदी की तेजी के साथ 13.58 रुपए के भाव पर क्लोज हुआ. रिटर्न की बात करें तो BSE पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, स्टॉक का प्रदर्शन अच्छा ही रहा है. 10 साल की निगेटिव रिटर्न हटा दें तो स्टॉक ने हर बार पॉजिटिव रिटर्न दिया है.
वोडाफोन आइडिया ने ग्रीन एनर्जी सेक्टर में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने MTK Quantum Green Energy Pvt. Ltd. के साथ पावर पर्चेज एग्रीमेंट और शेयर पर्चेज एग्रीमेंट साइन किया है. इस डील के तहत वोडाफोन आइडिया एक स्पेशन पर्पज व्हीकल (SPV) में 26% हिस्सेदारी खरीदेगी.

कंपनी ने बताया कि इस निवेश के लिए वह करीब ₹4.33 करोड़ का निवेश करेगी. यह निवेश एक या उससे ज्यादा चरणों में किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: OLA इलेक्ट्रिक के तिमाही नतीजे जारी, ₹870 करोड़ से घटकर ₹500 करोड़ का लॉस, रेवेन्यू भी घटा
यह SPV तमिलनाडु में कैप्टिव सोलर पावर प्लांट लगाने का काम कर रही है. वोडाफोन आइडिया का उद्देश्य इस प्रोजेक्ट के जरिए अपने लिए सस्ती और स्थिर रिन्यूबल एनर्जी हासिल करना है.
कंपनी का मानना है कि इससे लंबे समय में बिजली की लागत कम करने में मदद मिलेगी. साथ ही कैप्टिव पावर नियमों को पूरा करने में भी आसानी होगी.
कंपनी के मुताबिक इस अधिग्रहण की प्रक्रिया अगले करीब 6 महीनों में पूरी होने की उम्मीद है. हाल के समय में टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी कंपनियां रिन्यूबल एनर्जी की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं. बिजली की बढ़ती लागत और पर्यावरण से जुड़े नियमों के चलते कंपनियां अब ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स में निवेश बढ़ा रही हैं.
ये भी पढ़ें: Order News: टेलीकॉम इंफ्रा कंपनी को मिला ₹265 करोड़ का ऑर्डर, 70% प्रमोटर्स होल्डिंग, स्टॉक पर रखें नजर
टेलीकॉम कंपनियों के लिए नेटवर्क ऑपरेशन में बिजली की खपत काफी ज्यादा होती है. ऐसे में रिन्यूबल एनर्जी के इस्तेमाल से कंपनियां अपने ऑपरेटिंग खर्च को कम करने की कोशिश कर रही हैं.
वोडाफोन आइडिया का यह कदम लंबे समय में कंपनी की लागत घटाने और ग्रीन एनर्जी ट्रांजिशन को मजबूत करने में मदद कर सकता है. हालांकि निवेश का आकार छोटा है, लेकिन इसे कंपनी की लॉन्ग टर्म एनर्जी स्ट्रैटेजी के लिहाज से सकारात्मक माना जा रहा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)