वोडाफोन-आइडिया और मेटा की नई पहल, बिना OTP-पासवर्ड के एक्सेस होंगे सोशल मीडिया ऐप्स, जानें कैसे?

Vodafone Idea और Meta ने Vi यूजर्स के लिए वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साइलेंट मोबाइल वेरिफिकेशन लॉन्च किया है. इस तकनीक के जरिए OTP और पासवर्ड के बिना मोबाइल नंबर का सत्यापन सीधे नेटवर्क पर होगा.
वोडाफोन-आइडिया और मेटा की नई पहल, बिना OTP-पासवर्ड के एक्सेस होंगे सोशल मीडिया ऐप्स, जानें कैसे?

वोडाफोन-आइडिया और मेटा ने मिलाया हाथ, Vi यूजर्स को मिलेगा ये फायदा (फोटो- AI)

भारत के डिजिटल इकोसिस्टम में यूजर सिक्योरिटी और आसान एक्सेस को बेहतर बनाने की दिशा में वोडाफोन आईडिया (Vi) और मेटा ने नई साझेदारी की घोषणा की है. इस साझेदारी के तहत Vi यूजर्स के लिए वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर साइलेंट मोबाइल वेरिफिकेशन (SMV) सुविधा लॉन्च की गई है.

इस नई तकनीक का उद्देश्य यूजर्स को तेज, सुरक्षित और बिना पासवर्ड वाला डिजिटल अनुभव देना है. इसके जरिए मोबाइल नंबर का सत्यापन सीधे टेलीकॉम नेटवर्क के माध्यम से होगा और यूजर्स को OTP डालने, अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करने या वेरिफिकेशन मैसेज का इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी.

क्या है साइलेंट मोबाइल वेरिफिकेशन?

साइलेंट मोबाइल वेरिफिकेशन एक नेटवर्क आधारित ऑथेंटिकेशन तकनीक है, जो बैकग्राउंड में मोबाइल नंबर को वेरिफाई करती है. जब कोई Vi यूजर वॉट्सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम को Vi मोबाइल नेटवर्क पर इस्तेमाल करेगा, तब वेरिफिकेशन रिक्वेस्ट सीधे टेलीकॉम नेटवर्क के जरिए वैलिडेट की जाएगी.

इस सुविधा का इस्तेमाल कई स्थितियों में किया जा सकेगा. इसमें नए यूजर का रजिस्ट्रेशन, मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन, लॉगिन और री-लॉगिन, अकाउंट रिकवरी और सिक्योरिटी चेक के दौरान ऑथेंटिकेशन शामिल हैं.

यूजर्स को मिलेंगे ये फायदे

कंपनी के मुताबिक इससे यूजर्स को तेज ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया, कम मैनुअल स्टेप्स और बेहतर डिजिटल अनुभव मिलेगा. इसके अलावा फिशिंग अटैक और डिजिटल पहचान से जुड़े धोखाधड़ी के जोखिम को कम करने में भी मदद मिलेगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

भारत में तेजी से बढ़ते डिजिटल इकोसिस्टम के बीच फ्रॉड रोकथाम और भरोसेमंद ऑथेंटिकेशन को लेकर सरकार और इंडस्ट्री दोनों का फोकस बढ़ रहा है. ऐसे में नेटवर्क आधारित वेरिफिकेशन टेक्नोलॉजी को डिजिटल सेवाओं में भरोसा बढ़ाने वाला अहम कदम माना जा रहा है.

क्या बोला कंपनी का मैनेजमेंट?

Vodafone Idea के CEO अभिजीत किशोर ने कहा कि टेलीकॉम नेटवर्क अब सुरक्षित डिजिटल अनुभव देने में पहले से ज्यादा अहम भूमिका निभा रहे हैं. उन्होंने कहा कि लाखों उपभोक्ता हर दिन Vi नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं और Meta के साथ यह साझेदारी साइबर सुरक्षा को बेहतर बनाने के साथ फ्रॉड जोखिम कम करने में मदद करेगी.

वहीं Meta इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर और कंट्री हेड अरुण श्रीनिवास ने कहा कि नेटवर्क आधारित ऑथेंटिकेशन वेरिफिकेशन प्रक्रिया को अधिक आसान, सहज और सुरक्षित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि Meta को Vi के साथ मिलकर यह सुविधा यूजर्स तक पहुंचाने पर खुशी है.

कंपनी ने संकेत दिया है कि भविष्य में इस तकनीक का विस्तार अन्य ऐप्स, पार्टनर्स और एडवांस्ड फ्रॉड प्रिवेंशन तथा रिस्क बेस्ड वेरिफिकेशन सॉल्यूशंस तक भी किया जाएगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6