दमदार Q4 नतीजों के बाद Vodafone Idea ने दी एक और बड़ी न्यूज, सोमवार को शेयरों पर दिख सकता है असर

Vodafone Idea को Aditya Birla Group से ₹4,730 करोड़ का बड़ा निवेश मिलने जा रहा है. कंपनी ने preferential issue के जरिए fully convertible warrants जारी करने को मंजूरी दी है. यह फंडिंग ऐसे समय आई है जब Vodafone Idea 5G rollout और नेटवर्क विस्तार पर तेजी से काम कर रही है. कंपनी के Q4FY26 नतीजों में भी बड़ा turnaround देखने को मिला.
दमदार Q4 नतीजों के बाद Vodafone Idea ने दी एक और बड़ी न्यूज, सोमवार को शेयरों पर दिख सकता है असर

दमदार Q4 नतीजों के बाद Vodafone Idea ने दी एक और बड़ी न्यूज.

टेलीकॉम कंपनी Vodafone Idea को अब Aditya Birla Group से बड़ा सपोर्ट मिला है. कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि Aditya Birla Group की प्रमोटर कंपनी Vodafone Idea में ₹4,730 करोड़ लगाएगी. यह पैसा वारंट्स के जरिए लगाया जाएगा, जिन्हें बाद में शेयरों में बदला जा सकेगा. ऐसे समय में यह निवेश काफी अहम माना जा रहा है, जब कंपनी 5G और नेटवर्क मजबूत करने पर तेजी से काम कर रही है.

₹4,730 करोड़ का बड़ा निवेश

Vodafone Idea के बोर्ड ने इस निवेश को मंजूरी दे दी है. कंपनी के मुताबिक Aditya Birla Group की प्रमोटर इकाई को वारंट्स जारी किए जाएंगे. बाद में हर वारंट को कंपनी के एक शेयर में बदला जा सकेगा. कंपनी लंबे समय से नेटवर्क सुधारने और फंडिंग जरूरतों जैसी चुनौतियों से जूझ रही है. अब इस नए निवेश से कंपनी को बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है.

5G और नेटवर्क विस्तार पर रहेगा फोकस

Vodafone Idea ने कहा है कि नए निवेश का इस्तेमाल नेटवर्क बढ़ाने और 5G सर्विस को मजबूत करने में किया जाएगा. टेलीकॉम सेक्टर में बढ़ती कंपटीशन के बीच कंपनी अपनी सर्विस और नेटवर्क क्वालिटी बेहतर करने पर जोर दे रही है. कंपनी पहले से ही नेटवर्क सुधारने में पैसा लगा रही थी और अब Aditya Birla Group की यह नई फंडिंग उसी प्लान का अहम हिस्सा मानी जा रही है.

मार्च तिमाही में बड़ा बदलाव

कंपनी के मार्च तिमाही के नतीजों ने भी बाजार का ध्यान खींचा. Vodafone Idea ने Q4FY26 में ₹51,970 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछली तिमाही में कंपनी को ₹5,286 करोड़ का नुकसान हुआ था.

हालांकि कंपनी ने कहा कि यह फायदा मुख्य रूप से AGR बकाया से जुड़े एक बार के अकाउंटिंग एडजस्टमेंट की वजह से आया. इसके अलावा कंपनी की कमाई में भी सुधार दिखा. प्रति ग्राहक औसत कमाई यानी ARPU बढ़कर ₹190 पहुंच गया, जो एक साल पहले ₹175 था. इससे साफ है कि कंपनी की कमाई और ग्राहक प्रोफाइल में सुधार हुआ है.

शेयर में हल्की गिरावट

Vodafone Idea का शेयर शुक्रवार को 0.15 प्रतिशत गिरकर ₹12.95 पर बंद हुआ. वहीं उसी दिन NIFTY 50 में 0.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई. कंपनी का प्राइस-टू-अर्निंग रेशियो अभी भी नेगेटिव जोन में करीब -5.66 पर बना हुआ है.

मैनेजमेंट में भी बदलाव

कंपनी ने बड़े मैनेजमेंट बदलावों की भी जानकारी दी. चीफ एंटरप्राइज बिजनेस ऑफिसर अरविंद नेवतिया ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया है. वह 28 जुलाई 2026 तक अपने पद पर बने रहेंगे. वहीं M.P. Sunil Kumar को नया चीफ एंटरप्राइज बिजनेस ऑफिसर बनाया गया है. उनकी नियुक्ति 18 मई 2026 से लागू होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6