&format=webp&quality=medium)
सोमवार को इस शेयर पर रखेन नजर (फाइल फोटो)
भारत की उभरती EPC (Engineering, Procurement और Construction) कंपनियों में शामिल Vikran Engineering को बड़ा ऑर्डर मिला है. रेगुलेटरी फाइलिंग के दौरान कंपनी ने इसकी जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि उसे महाराष्ट्र में पावर डिस्ट्रीब्यूशन इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए 530.80 करोड़ रुपए (GST को छोड़कर) के दो बड़े प्रोजेक्ट्स मिले हैं.
ये दोनों ऑर्डर महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन (MSEDCL) की ओर से दिए गए हैं, जो महाराष्ट्र सरकार के तहत काम करने वाली कंपनी है. सोमवार को बाजार खुलने के बाद इस शेयर में एक्शन देखने को मिल सकता है.
यह प्रोजेक्ट एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) की ओर से फंडेड पावर डिस्ट्रीब्यूशन एन्हान्समेंट प्रोग्राम के तहत दिए गए हैं और इन्हें नेशनल कॉम्पिटिटिव बिडिंग के जरिए हासिल किया गया है. इस डील के तहत कंपनी को महाराष्ट्र के नासिक और कोल्हापुर जोन में पावर नेटवर्क को मजबूत करने का काम मिलेगा.
ये भी पढ़ें: नौसेना में शामिल INS Taragiri, मॉडर्न हथियार और टेक्नोलॉजी से लैस; इस डिफेंस पीएसयू ने बनाया, स्टॉक पर रखें नजर
कंपनी को मिले ऑर्डर दो हिस्सों में बंटे हुए हैं.
दोनों प्रोजेक्ट्स को मिलाकर कुल वैल्यू 530.80 करोड़ रुपए की है. ये दोनों ही प्रोजेक्ट राज्य के अलग-अलग इलाकों में बिजली डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को मजबूत करने के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं.
इन प्रोजेक्ट्स के तहत कंपनी को टर्नकी बेसिस पर पूरा काम करना होगा, यानी शुरुआत से लेकर आखिर तक सारी जिम्मेदारी कंपनी की होगी.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
इस प्रोजेक्ट के तहत कई बड़े और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किए जाएंगे:
दोनों प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए कंपनी को 21 महीने का समय दिया गया है. यानी करीब दो साल के भीतर यह पूरा काम खत्म करना होगा.
कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर राकेश मारखेडकर ने कहा कि ये ऑर्डर कंपनी की तकनीकी क्षमता और बड़े प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने की क्षमता का मजबूत प्रमाण है. उन्होंने यह भी कहा कि नेशनल लेवल पर कॉम्पिटिटिव बिडिंग के जरिए दोनों प्रोजेक्ट्स जीतना कंपनी के इंजीनियरिंग और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कौशल को दिखाता है.
इन ऑर्डर्स से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी और आगे ग्रोथ की संभावनाएं बढ़ेंगी.
साथ ही:
स्टॉक की चाल देखें तो हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन ये शेयर मामूली गिरावट के साथ 55.38 रुपए के भाव पर बंद हुआ था. स्टॉक का 52 वीक हाई 118.40 रुपए है और 52 वीक लो 51.11 रुपए है. बाकी स्टॉक की परफॉर्मेंस नीचे दी गई है.
| Duration | Change % |
| 1 हफ्ता | -7.19 |
| 2 हफ्ता | -7.75 |
| 1 महीना | -16.70 |
| 3 महीना | -44.15 |
| YTD | -44.95 |
| 6 महीना | -42.50 |
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Vikran Engineering को कितना बड़ा ऑर्डर मिला है?
कंपनी को कुल ₹530.80 करोड़ के प्रोजेक्ट्स मिले हैं.
Q2 ये ऑर्डर किसने दिया है?
यह ऑर्डर Maharashtra State Electricity Distribution Co. Limited (MSEDCL) ने दिया है.
Q3 प्रोजेक्ट किन शहरों में होगा?
नासिक और कोल्हापुर जोन में काम किया जाएगा.
Q4 प्रोजेक्ट पूरा होने में कितना समय लगेगा?
इन प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए 21 महीने का समय तय किया गया है.
Q5 इस प्रोजेक्ट से क्या फायदा होगा?
इससे बिजली वितरण नेटवर्क मजबूत होगा और सप्लाई बेहतर होगी.