&format=webp&quality=medium)
Vedanta Q2 Results.
Vedanta Q2 Results: देश की लीडिंग मेटल कंपनी वेदांता लिमिटेड ने सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू में 6% और ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA में 12% का ग्रोथ दर्ज किया गया. मुनाफे में 38% की गिरावट दर्ज की गई है. नतीजों के बाद शेयर में करीब ढ़ाई फीसदी गिरावट है और यह 500 रुपए (Vedanta Share Price) के नीचे फिसल गया है.
BSE की वेबसाइट पर उपलपब्ध जानकारी के मुताबिक, वेदांता लिमिटेड का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर 6% उछाल के साथ 39218 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट 12% ग्रोथ के साथ 11612 करोड़ रुपए रहा. मार्जिन 69 bps ग्रोथ के साथ 34% रहा. PBT यानी प्रॉफिट बिफोर टैक्स 22% ग्रोथ के साथ 7015 करोड़ रुपए और एक्सेप्शनल को हटाकर नेट प्रॉफिट13% ग्रोथ के साथ 5026 करोड़ रुपए और एक्सेप्शनल हटाकर 38% गिरावट के साथ नेट प्रॉफिट 3479 करोड़ रुपए रहा.
30 सितंबर 2025 के आधार पर वेदांता लिमिटेड का नेच debt/EBITDA रेशियो 1.37x रहा जो एकसाल पहले 1.49x था. कंपनी का नेट डेट 62063 करोड़ रुपए है. क्रेडिट रेटिंग एजेंसी CRISIL और ICRA ने क्रेडिट रेटिंग को AA मेंटेन रखा है. FY26 की पहली छमाही में कंपनी ने अब तक $0.9 बिलियन डॉलर का कैपेक्स किया है.
बता दें कि वेंदाता लिमिटेड मेटल स्पेस की डायवर्सिफाइड कॉग्लोमेरेट है. कंपनी का बिजनेस मेटल्स, पावर, एनर्जी ट्रांजिशन और टेक्नोलॉजी सेगमेंट में फैला हुआ है. अनिल अग्रवाल कंपनी के प्रमोटर है. कंपनी का बिजनेस भारत के अलावा अफ्रीका, UAE, कोरिया, जापान समेत दर्जनों देशों में फैला हुआ है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)