Dividend Stock: ये दिग्गज कंपनी देगी ₹11/शेयर का अंतरिम डिविडेंड, ₹4300 करोड़ का खर्चा, जानें रिकॉर्ड डेट

Dividend Stock: माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी ने 11 रुपए प्रति शेयर की दर से डिविडेंड देने का फैसला किया है.
Dividend Stock: ये दिग्गज कंपनी देगी ₹11/शेयर का अंतरिम डिविडेंड, ₹4300 करोड़ का खर्चा, जानें रिकॉर्ड डेट

Vedanta ने ऐलान किया अंतरिम डिविडेंड (AI जनरेटेड फोटो)

माइनिंग सेक्टर की दिग्गज कंपनी वेदांता ने एक और डिविडेंड का ऐलान कर दिया है. Vedanta ने बीएसई यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के जरिए इसकी जानकारी दी. FY26 के लिए कंपनी ने तीसरे अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) का ऐलान कर दिया है. कंपनी अपने निवेशकों को 11 रुपए प्रति शेयर की दर से अंतरिम डिविडेंड देगी.

23 मार्च 2026 यानी आज हुई बोर्ड बैठक में इस अंतरिम डिविडेंड का फैसला लिया गया. एक रुपए के फेस वैल्यू पर 11 रुपए प्रति शेयर की दर से कंपनी अंतरिम डिविडेंड देगी. इसके लिए कंपनी 4300 करोड़ रुपए का खर्चा करेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

Vedanta Dividend: जानें रिकॉर्ड डेट

कंपनी ने अपने तीसरे अंतरिम डिविडेंड के लिए 28 मार्च को रिकॉर्ड डेट के तौर पर चुना है. यानी कि 28 मार्च 2026 तक कंपनी की बैलेंसशीट में मौजूद निवेशकों को ही इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा. यहां देखें कंपनी की डिविडेंड हिस्ट्री -

EX DatePurpose
27/03/2026Interim Dividend -
26/08/2025Interim Dividend 16.00
24/06/2025Interim Dividend 7.00
24/12/2024Interim Dividend 8.50
10/09/2024Interim Dividend 20.00

कंपनी ने बताया कि Securities and Exchange Board of India (Prohibition of Insider Trading) Regulations, 2015 और कंपनी के इनसाइडर ट्रेडिंग कोड के तहत, Designated Persons के लिए कंपनी के शेयरों में ट्रेडिंग विंडो गुरुवार, 19 मार्च 2026 से बुधवार, 25 मार्च 2026 (दोनों दिन शामिल) तक बंद रहेगी.

Vedanta: स्टॉक का प्रदर्शन कैसा रहा?

वेदांता का स्टॉक आज (23 मार्च) को 4% गिरकर बंद हुआ है. कंपनी के शेयर ने 644.60 के भाव पर क्लोजिंग की है. हालांकि साल में अबतक ये शेयर 7 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है. 10 साल में इस स्टॉक की रिटर्न 500% से ज्यादा की रही है.

  • हाई: ₹770.00
  • लो: ₹362.20
DurationAbsolute ChgChange %
1 Week-40.80-5.95
2 Weeks-64.70-9.12
1 Month-36.80-5.40
YTD42.407.04
3 Months58.109.91
6 Months187.3540.97
1 Year177.1537.90
2 Years373.70137.95
3 Years373.25137.55
5 Years420.90188.15
10 Years547.80565.91

तिमाही नतीजों में दमदार प्रदर्शन

दिसंबर तिमाही में कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दिखाई:

  • कंसोलिडेटेड रेवेन्यू: ₹45,899 करोड़, (पिछले साल ₹38,526 करोड़ से 19% ज्यादा)
  • PAT (मुनाफा): ₹7,807 करोड़, (₹4,876 करोड़ से 60% की बढ़त)

ग्रोथ की वजह:

  • LME वॉल्यूम प्रीमियम में बढ़ोतरी
  • फॉरेक्स गेन
  • EBITDA और मार्जिन में रिकॉर्ड प्रदर्शन

कंपनी के मुताबिक:

  • EBITDA: ₹15,171 करोड़ (34% YoY ग्रोथ)
  • EBITDA मार्जिन: 41%
  • मार्जिन एक्सपेंशन: 629 बेसिस प्वाइंट

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

1. Vedanta Limited ने कितना डिविडेंड घोषित किया है?

कंपनी ने FY26 के लिए ₹11 प्रति शेयर का तीसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

2. इस डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट क्या है?

डिविडेंड के लिए 28 मार्च 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है.

3. डिविडेंड का फायदा किन निवेशकों को मिलेगा?

जिन निवेशकों का नाम 28 मार्च 2026 तक कंपनी के रिकॉर्ड में होगा, उन्हें डिविडेंड मिलेगा.

4. कंपनी का हालिया शेयर प्रदर्शन कैसा रहा है?

शेयर 23 मार्च को करीब 4% गिरकर ₹644.60 पर बंद हुआ, लेकिन सालभर में 7% से ज्यादा चढ़ चुका है.

5. कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं?

दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू 19% और मुनाफा 60% बढ़ा है, साथ ही EBITDA और मार्जिन में भी मजबूत ग्रोथ रही है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)