दमदार नतीजों के बीच वॉटर टेक कंपनी को दिल्ली में मिला बड़ा प्रोजेक्ट; शेयरों में आई तूफानी तेजी

VA Tech Wabag Share Price: इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी Mitraon में 17 मिलियन गैलन प्रतिदिन (MGD) क्षमता वाले प्लांट के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और कमीशनिंग (EPC) का काम करेगी. इसमें स्लज डिवॉटरिंग फैसिलिटी, पंपिंग स्टेशन और संबंधित पाइपिंग काम भी शामिल हैं.
दमदार नतीजों के बीच वॉटर टेक कंपनी को दिल्ली में मिला बड़ा प्रोजेक्ट; शेयरों में आई तूफानी तेजी

VA Tech Wabag  का ऑर्डर इनटेक ₹7,500 करोड़ से ज्यादा रहा. (फोटो सोर्स: Wabag)

VA Tech Wabag Share Price: वॉटर टेक्नोलॉजी कंपनी VA Tech Wabag को शुक्रवार एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है. शेयर बाजार को दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसे दिल्ली जल बोर्ड (Delhi Jal Board) से दिल्ली में वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट मिला है. ऑर्डर और बेहतर Q4 नतीजे की वजह से आज शेयर 3.25 फीसदी तक की तेजी आई है.

ऑर्डर डीटेल

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत कंपनी Mitraon में 17 मिलियन गैलन प्रतिदिन (MGD) क्षमता वाले प्लांट के डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण और कमीशनिंग (EPC) का काम करेगी. इसमें स्लज डिवॉटरिंग फैसिलिटी, पंपिंग स्टेशन और संबंधित पाइपिंग काम भी शामिल हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

कमीशनिंग के बाद कंपनी अगले 15 वर्षों तक इस प्लांट का ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) भी संभालेगी. यह प्रोजेक्ट आधुनिक, एडवांस और टिकाऊ ट्रीटमेंट टेक्नोलॉजी के जरिए वेस्टवॉटर के शोधन के लिए तैयार किया गया है. इससे जलमार्गों को साफ रखने और शहरी स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी.

Q4 में ₹128.3 करोड़ का मुनाफा

VA Tech Wabag ने गुरुवार को तिमाही नतीजे जारी किए. Q4 में कंपनी का मुनाफा 29 फीसदी बढ़कर ₹128.3 करोड़ रहा. एक साल पहले समान तिमाही में यह ₹99.5 करोड़ था. रेवेन्यू 22.3% बढ़कर ₹1,414.4 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इस तिमाही में ₹1,156.2 करोड़ था.

वहीं, EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 11.8% चढ़कर ₹157.4 करोड़ पर पहुंच गया. पिछले साल इस तिमाही में यह ₹140.8 करोड़ था. मार्च तिमाही में EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 12.2 फीसदी से घटकर 11.1 फीसदी रहा.

कन्सोलिडेटेड आधार पर कुल इनकम ₹4,038.5 करोड़ रही, इसमें 21 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹3,944.2 करोड़, जबकि EBITDA ₹524.1 करोड़ रहा. कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹370.5 करोड़ रहा.

कंपनी की ग्रॉस कैश पोजिशन ₹1,059.2 करोड़ रही, जबकि नेट कैश पोजिशन ₹833.7 करोड़ दर्ज की गई. इसके साथ ही कंपनी लगातार छठे साल नेट कैश पॉजिटिव बनी रही. वहीं, HAM प्रोजेक्ट्स को छोड़कर कंपनी की नेट कैश पोजिशन ₹950 करोड़ रही.

VA Tech Wabag

ऑर्डर बुक

VA Tech Wabag का ऑर्डर इनटेक ₹7,500 करोड़ से ज्यादा रहा, जबकि फ्रेमवर्क कॉन्ट्रैक्ट्स समेत ऑर्डर बुक ₹17,200 करोड़ के ऊपर पहुंच गया, जिससे आने वाले समय के लिए मजबूत रेवेन्यू विजिबिलिटी मिलती है.

250% डिविडेंड का ऐलान

साथ ही, कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹5 (250%) के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. यह प्रस्ताव 31वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन रहेगा.

कंपनी का बिजनेस

Wabag की 25 से ज्यादा देशों में उपस्थिति है. 100 वर्षों का अनुभव है. 125 से ज्यादा IP राइट्स हैं. कंपनी 6,500 से ज्यादा प्लांट्स हैं.

शेयर का प्रदर्शन

VA Tech Wabag का शेयर आज 2.22 फीसदी की बढ़त के साथ 1442 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. स्टॉक एक हफ्ते में 5.98 फीसदी और बीते 3 महीने में 15 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. इस साल शेयर में अब तक 11.74 फीसदी की तेजी आई है. लेकिन पिछले एक साल में यह 3.60 फीसदी तक गिरा है.

हालांकि, पिछले 2 साल में शेयर ने 50.69 फीसदी और 3 साल में 251 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. पिछले 5 वर्षों में शेयर 432.36 फीसदी चढ़ा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6