2400% Dividend: UltraTech Cement का मुनाफा 21% बढ़ा, पहली बार ₹8000 करोड़ के पार; रिकॉर्ड हाई पर EBITDA

Ultratech Cement Q4 Results: कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर करीब 20 फीसदी बढ़कर 2,983 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार के अनुमान 2,710 करोड़ रुपये से बेहतर है. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,475 करोड़ रुपये था.
2400% Dividend: UltraTech Cement का मुनाफा 21% बढ़ा, पहली बार ₹8000 करोड़ के पार; रिकॉर्ड हाई पर EBITDA

Ultratech Cement ने दर्ज किया दमदार मुनाफा और EBITDA. (Image Credit:Investor Presentation)

Ultratech Cement Q4 Results: आदित्य बिड़ला ग्रुप की दिग्गज सीमेंट सेक्टर की कंपनी UltraTech Cement ने मार्च तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर करीब 20 फीसदी बढ़कर 2,983 करोड़ रुपये रहा, जो बाजार के अनुमान 2,710 करोड़ रुपये से बेहतर है. पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,475 करोड़ रुपये था. मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ और बेहतर ऑपरेटिंग प्रदर्शन के दम पर कंपनी ने यह बढ़त हासिल की है.

कंपनी की ऑपरेशंस से आय भी सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़कर 25,799 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले यह 23,063 करोड़ रुपये थी. हालांकि यह आंकड़ा बाजार के अनुमान 26,280 करोड़ रुपये से थोड़ा कम रहा.

वैसे, Ultratech Cement का शेयर 12,013 रुपये के भाव पर बिल्कुल फ्लैट बंद हुआ है. इंट्राडे में 12,235 रुपये के हाई पर गया था.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: 20% की धुआंधार तेजी! कौन हैं उमंग वोहरा जिनके ग्रुप CEO बनते ही फार्मा कंपनी के शेयरों पर टूट पड़े निवेशक; हिट हो गया अपर सर्किट

रिकॉर्ड वॉल्यूम और EBITDA से मजबूत प्रदर्शन

UltraTech Cement ने बताया कि मार्च तिमाही में उसका बिक्री वॉल्यूम 9.3 फीसदी बढ़कर 42.41 मिलियन टन रहा. इस दौरान क्षमता उपयोग 89 फीसदी तक पहुंच गया, जो मजबूत मांग को दिखाता है. कंपनी का कामकाजी मुनाफा (EBITDA) 20 फीसदी बढ़कर 5,599 करोड़ रुपये रहा, जो किसी भी तिमाही का अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. EBITDA मार्जिन 20 फीसदी से बढ़कर 21.7 फीसदी पहुंच गया. वहीं प्रति टन EBITDA 11 फीसदी बढ़कर 1,253 रुपये रहा.

पहली बार FY26 में ₹8000 करोड़ के पार मुनाफा

कंपनी ने पूरे वित्त वर्ष FY26 में पहली बार 8,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया है. यह UltraTech के लिए एक बड़ा माइलस्टोन माना जा रहा है. ऑपरेटिंग कैश फ्लो भी 50 फीसदी बढ़कर 14,398 करोड़ रुपये पहुंच गया, यानी कंपनी की नकदी स्थिति मजबूत है.

ultratech cement profitability

निवेशकों को 2400% स्पेशल डिविडेंड

कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 240 रुपये प्रति शेयर स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है. फेस वैल्यू के आधार पर यह 2400 फीसदी डिविडेंड बनता है, जो निवेशकों के लिए बड़ा रिवॉर्ड है.

LIVE TV:

कर्ज में भी आई कमी

UltraTech Cement ने वित्त वर्ष 2026 के अंत तक अपना नेट डेट घटाकर 16,620 करोड़ रुपये कर लिया, जो पिछले वित्त वर्ष के अंत में 17,669 करोड़ रुपये था. यानी कंपनी ने मजबूत कैश फ्लो के दम पर कर्ज भी कम किया है.

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

UltraTech Cement के नतीजे बताते हैं कि कंपनी सिर्फ वॉल्यूम ग्रोथ ही नहीं, बल्कि प्रॉफिटेबिलिटी और कैश फ्लो के मोर्चे पर भी मजबूत बनी हुई है. रिकॉर्ड EBITDA, बढ़ते मार्जिन और बड़ा डिविडेंड यह संकेत देते हैं कि कंपनी ऑपरेशनल और फाइनेंशियल दोनों स्तर पर मजबूत स्थिति में है. सीमेंट सेक्टर में मांग मजबूत बनी रहती है और इन्फ्रास्ट्रक्चर/हाउसिंग गतिविधियां जारी रहती हैं, तो UltraTech आने वाले समय में भी बेहतर प्रदर्शन कर सकती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6