&format=webp&quality=medium)
कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी 45.70% और पब्लिक की हिस्सेदारी 54.30% है. (फाइल फोटो)
TVS Srichakra Q4 Results: टीवीएस ग्रुप की कंपनी TVS Srichakra ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट (Q4 Results) का ऐलान किया है और शेयर होल्डर्स के लिए प्रति शेयर 37.80 रुपए के बंपर डिविडेंड (Dividend) का ऐलान किया गया है. सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 4 गुना उछाल दर्ज किया गया. नतीजों के बाद शेयर में बंपर तेजी है और यह 12% मजबूत होकर 4050 रुपए पर बंद हुआ. बता दें कि यह मुख्य रूप से 2/3 व्हील, ट्रैक्टर और इंडस्ट्रियल व्हीकल के लिए टायर बनाती है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, TVS Srichakra ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 378% यानी प्रति शेयर 37.8 रुपए फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. डिविडेंड का भुगतान AGM के अगले 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा अगर एनुअल जनरल मीटिंग में इसपर फैसला लिया जाता है. फिलहाल रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की जानकारी नहीं दी गई है. इससे पहले FY25 में कंपनी ने प्रति शेयर 16.89 रुपए का डिविडेंड दिया था.
ये भी पढ़ें: पर्सनल केयर दिग्गज ने किया ₹60 के बंपर डिविडेंड का ऐलान, Q4 में 21% बढ़ा मुनाफा; जानें कब मिलेगा पैसा
चौथी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 20% ग्रोथ के साथ 981 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 818 करोड़ रुपए था. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 29.4% ग्रोथ के साथ 67 करोड़ रुपए के मुकाबले 87 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 8.2% से बढ़कर 8.8% पर पहुंच गया. इसकी मदद से नेट प्रॉफिट 10 करोड़ रुपए के मुकाबले 36 करोड़ रुपए रहा. FY26 के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो रेवेन्यू 3253 करोड़ रुपए के मुकाबले 3643 करोड़ रुपए रहा जबकि नेट प्रॉफिट 21 करोड़ रुपए से बढ़कर 71 करोड़ रुपए रहा.
नतीजों के बाद TVS Srichakra के शेयर में 12% की सुपर रैली है और यह 4050 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 4787 रुपए और लो 2761 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 13% की तेजी आई है. एक महीने में शेयर ने करीब 5% का रिटर्न दिया है जबकि इस साल अब तक शेयर ने -7% का निगेटिव रिटर्न दिया है.
यह टीवीएस ग्रुप की कंपनी है जिसमें प्रमोटर की हिस्सेदारी 45.70% और पब्लिक की हिस्सेदारी 54.30% है. TVS MOBILITY प्राइवेट लिमिटेड इसका मेन प्रमोटर है. पब्लिक ओनरशिप में FII के पास 0.97% और DII के पास 6.17% ओनरशिपहै. डीआईआई कैटिगरी में 4 म्यूचुअल फंड्स 6.01% ओन करते हैं. 22,570 रीटेल निवेशक भी है जिनके पास कंपनी की 28.35% हिस्सेदारी है. 12 इंडिविजुअल्स के पास 6.97% की हिस्सेदारी है.