&format=webp&quality=medium)
TVS Motor ने जारी किए तिमाही नतीजे (फोटो - TVS Motor)
टू व्हीलर स्पेस की दिग्गज कंपनी TVS Motor ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. कंपनी ने जनवरी-मार्च तिमाही के लिए मिल-जुले नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का मुनाफा 998 करोड़ रुपए रहा, जबकि 1020 करोड़ रुपए का अनुमान था. कंपनी के मुनाफे में 33.1 फीसदी की तेजी दर्ज हुई है. हालांकि कंपनी ने अनुमान से अच्छी आय दर्ज की है. कंपनी की इस तिमाही आय 12808 करोड़ रुपए रही, जिसका अनुमान 12608 करोड़ रुपए था.
इतना ही नहीं, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 अबतक का सबसे ज्यादा रेवेन्यू दर्ज किया है. FY26 के लिए कंपनी का रेवेन्यू 47270 करोड़ रुपए रहा, जो FY25 के 36251 करोड़ रुपए के रेवेन्यू से 30 फीसदी ज्यादा है.
मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की कुल टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर बिक्री, इंटरनेशनल बिजनेस सहित, 28 फीसदी बढ़कर 15.60 लाख यूनिट रही. पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 12.16 लाख यूनिट था.
ये भी पढ़ें: ₹570 का लेवल छूने को तैयार ये स्टॉक! तीसरी बार एक्सपर्ट ने जताया भरोसा, 35 साल पुरानी कंपनी में ऐसा क्या है खास?
इस दौरान मोटरसाइकिल बिक्री 23% बढ़कर 6.93 लाख यूनिट पहुंच गई, जबकि मार्च 2025 तिमाही में यह 5.64 लाख यूनिट थी. वहीं स्कूटर बिक्री में 32 फीसदी की मजबूत बढ़त दर्ज की गई और यह 6.60 लाख यूनिट रही, जो पिछले साल 5.02 लाख यूनिट थी.
इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी ने दमदार ग्रोथ दिखाई. मार्च 2026 तिमाही में EV बिक्री 51 फीसदी बढ़कर 1.15 लाख यूनिट पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 0.76 लाख यूनिट थी.

थ्री-व्हीलर सेगमेंट में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. इस तिमाही में बिक्री 65 फीसदी बढ़कर 0.60 लाख यूनिट रही, जबकि पिछले साल यह 0.37 लाख यूनिट थी.
मार्च 2026 तिमाही में TVS Motor ने अब तक का सबसे ज्यादा तिमाही रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का Revenue बढ़कर ₹12,808 करोड़ पहुंच गया. तिमाही के दौरान कंपनी का Operating EBITDA Margin 13.1 फीसदी रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में नॉर्मलाइज्ड EBITDA मार्जिन 12.5 फीसदी था. यानी सालाना आधार पर मार्जिन में 60 बेसिस प्वाइंट का सुधार देखने को मिला.
कंपनी ने बताया कि FY25 की चौथी तिमाही में पूरे साल का PLI बेनेफिट शामिल किया गया था. इसी वजह से उस समय रेवेन्यू ₹9,550 करोड़ और EBITDA मार्जिन 14 फीसदी दिखा था.

अगर पिछले साल के PLI बेनेफिट को अलग कर दें, तो नॉर्मलाइज्ड Basis पर TVS Motor का रेवेन्यू मार्च 2026 तिमाही में 36 फीसदी बढ़ा है, जो कंपनी की मजबूत ऑपरेशनल ग्रोथ को दिखाता है.
पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का Operating EBITDA 12.9 फीसदी रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 60 बेसिस प्वाइंट बेहतर है. वहीं मार्च 2026 में खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी का Operating PBT 40 फीसदी बढ़कर ₹4,975 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल यह ₹3,563 करोड़ था.
कंपनी के बोर्ड ने 24 मार्च 2026 की बैठक में ₹10 फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर ₹12 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया. इसके तहत कुल ₹570 करोड़ का भुगतान किया जाएगा.
इसके अलावा कंपनी ने हर इक्विटी शेयर पर 4 बोनस Non-Convertible Redeemable Preference Shares (NCRPS) भी जारी किए हैं. इन शेयरों की फेस वैल्यू ₹10 प्रति शेयर है और कुल वैल्यू करीब ₹1,900 करोड़ है. इनकी मैच्योरिटी डेट 1 सितंबर 2026 तय की गई है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)