&format=webp&quality=medium)
भारतीय चावल और कनाडाई फर्टिलाइजर पर नए टैरिफ के संकेत.
Rice Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भारतीय चावल और कनाडाई फर्टिलाइजर पर नए टैरिफ के संकेत दिए. अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत दिया कि वह भारतीय चावल और फर्टिलाइजर पर नए टैरिफ लगा सकते हैं, क्योंकि दोनों देशों के साथ ट्रेड बातचीत में कोई खास प्रोग्रेस नहीं हुई है. इस खबर से मंगलवार को LT Foods और KRBL के शेयरों में 6.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है.
यह घोषणा ट्रंप ने व्हाइट हाउस में एक बैठक के दौरान की, जहां उन्होंने अमेरिकी किसानों के लिए 1,200 करोड़ डॉलर के नए सपोर्ट पैकेज का भी ऐलान किया.
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि विदेशी इंपोर्ट अमेरिकी घरेलू उत्पादकों के लिए एक बड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं और उन्होंने इस व्यापार असंतुलन को सुलझाने के अपने इरादे को दोहराया. ट्रंप ने विशेष रूप से भारतीय चावल की कथित डंपिंग के मुद्दे पर ध्यान देने की बात कही.
ये भी पढ़ें- धान किसानों को बड़ी राहत! झारखंड सरकार देगी MSP से ऊपर 81 रुपये/क्विंटल बोनस, 48 घंटे में भुगतान का वादा

चावल के अलावा, राष्ट्रपति ट्रंप ने कनाडा से होने वाले कृषि इंपोर्ट, खासकर फर्टिलाइजर पर भी नए टैरिफ लगाने का संकेत दिया. यह कदम दोनों देशों के बीच व्यापार समझौतों को लेकर चल रही बातचीत में प्रगति न होने की पृष्ठभूमि में आया है.
ट्रंप प्रशासन लगातार व्यापार समझौतों को रिबैलेंस करने और अमेरिकी उद्योगों की रक्षा करने की नीति पर जोर दे रहा है. भारतीय चावल और कनाडाई फर्टिलाइजर पर टैरिफ लगाने का संकेत उसी व्यापक व्यापार रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. इस घोषणा से भारत और कनाडा दोनों के निर्यातकों पर असर पड़ने की संभावना है, जिन्हें अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए अब उच्च टैरिफ का सामना करना पड़ सकता है.
अगर ये टैरिफ लागू होते हैं, तो भारतीय चावल और कनाडाई फर्टिलाइजर निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में अपने उत्पादों को बेचने के लिए उच्च लागत का सामना करना पड़ेगा, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धात्मकता कम हो सकती है.
US को भारत से 2.5 लाख टन से भी कम चावल एक्सपोर्ट है. भारत के चावल एक्सपोर्ट में US का सिर्फ 1.25% हिस्सा है. टॉप-5 भारतीय चावल इंपोर्टर्स में US का नामोनिशान नहीं है. बासमती एक्सपोर्ट में भारत की मोनोपोली है. अमेरिका में बासमती का उत्पादन नहीं.
LT Foods
KRBL
कंपनी का US में डायरेक्ट एक्सपोजर सीमित है. मैनेजमेंट ने दोनों सरकारों के बीच 50% करंट राइस एक्सपोर्ट ड्यूटी को लेकर नए सेट्लमेंट की उम्मीद जताई थी.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा भारतीय चावल पर नए टैरिफ लगाने के संकेत का असर मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ही भारतीय शेयर बाजार पर दिखाई दिया. चावल निर्यात क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों, KRBL (इंडिया गेट चावल) और LT फूड्स (दावत चावल) के शेयरों में 8% तक की गिरावट दर्ज की गई. LT Foods के शेयर 8 फीसदी गिरकर 362.20 रुपए तो KRBL के शेयर 2.74 फीसदी गिरकर 370.05 रुपए पर आ गए.
गिरावट का कारण
1. टैरिफ लगाने का मुख्य कारण क्या बताया गया है?
ट्रंप का दावा है कि विदेशी इंपोर्ट अमेरिकी घरेलू उत्पादकों के लिए चुनौती पैदा कर रहे हैं.
2. भारतीय चावल के संदर्भ में क्या आरोप लगाया गया है?
अमेरिकी किसानों ने शिकायत की है कि भारत से सस्ते चावल की डंपिंग की जा रही है.
3. ट्रंप ने अमेरिकी किसानों को क्या समर्थन दिया है?
1200 करोड़ डॉलर के एक नए सपोर्ट पैकेज का ऐलान किया.
4. इस घोषणा का भारत और कनाडा पर क्या असर हो सकता है?
अगर ये टैरिफ लागू होते हैं, तो भारतीय चावल और कनाडाई फर्टिलाइजर निर्यातकों को अमेरिकी बाजार में अपने उत्पादों को बेचने के लिए उच्च लागत का सामना करना पड़ेगा.
5.यह संकेत किस व्यापक अमेरिकी व्यापार नीति का हिस्सा है?
हां, यह संकेत ट्रंप प्रशासन की उस व्यापक व्यापार रणनीति का हिस्सा है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)