Trent Q4 Results: 33% बढ़ा मुनाफा, Zudio का दिखा जलवा; 3 महीने में खोले 109 नए स्टोर्स

Trent Q4 Results: चौथी तिमाही में ट्रेंट का मुनाफा 33% ग्रोथ के साथ 413 करोड़ रुपए रहा जबकि रेवेन्यू में 19% का ग्रोथ दर्ज किया गया. Q4 में कंपनी ने Zudio के 109 और Westside के 23 नए स्टोर्स खोले हैं.
Trent Q4 Results: 33% बढ़ा मुनाफा, Zudio का दिखा जलवा; 3 महीने में खोले 109 नए स्टोर्स

FY26 में कुल 60 Westside और 212 Zudio स्टोर्स खोले गए. (फाइल फोटो)

Trent Q4 Results: टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी ट्रेंट ने चौथी तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. कंसोलिडेटेड आधार पर Q4 में कंपनी के मुनाफे में 33% और रेवेन्यू में 19% का ग्रोथ दर्ज किया गया. नेट प्रॉफिट 413 करोड़ रुपए और रेवेन्यू 5028 करोड़ रुपए रहा. कंपनी का अग्रेसिव एक्सपैंशन जारी है. चौथी तिमाही में Zudio के 109 और Westside के 23 नए स्टोर्स खोले गए. BSE पर यह शेयर करीब 1% की मजबूती के साथ 4435 रुपए पर बंद हुआ.

ट्रेंट के बोर्ड ने शेयर होल्डर्स के लिए डिविडेंड और बोनस शेयर का भी तोहफा दिया है जिसका अनुमान पहले से बाजार को था. इसके अलावा ग्रोथ के लिए 2500 करोड़ रुपए की फंड रेजिंग की जाएगी.

Trent Q4 Consolidated Results

विवरण (Rs Cr)Q4FY26 (Rs Cr)Growth over Q4FY25FY26 (Rs Cr)Growth over FY25
ऑपरेशनल रेवेन्यू5,02819%20,07417%
ऑपरेटिंग EBITDA65344%2,70225%
एडजस्टेड PAT41333%1,74113%

6 रुपए के डिविडेंड का ऐलान

Trent के बोर्ड ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 600% यानी हर शेयर पर 6 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. बोर्ड के इस फैसले पर 74वें एजीएम बैठक में फैसला लिया जाएगा. अगर इस बैठक में डिविडेंड के फैसले पर मुहर लगती है तो तीन दिन बाद से इसका भुगतान किया जा सकता है. फिलहाल रिकॉर्ड डेट के जानकारी नहीं है.

5 प्वाइंट्स में आपके काम की बात

  • FY26 के लिए फाइनल डिविडेंड का ऐलान
  • हर शेयर पर मिलेगा 6 रुपए का फाइल डिविडेंड
  • फिलहाल रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट की जानकारी नहीं
  • शेयर होल्डर्स को बोनस शेयर का मिला तोहफा
  • हर 2 शेयर पर जारी किए जाएंगे 1 बोनस शेयर

बोनस शेयर का तोहफा

ट्रेंट के बोर्ड ने 1:2 के अनुपात में बोनस शेयर का ऐलान किया है. मतलब अगर किसी निवेशक के पास ट्रेंट का दो शेयर होगा तो उसे एक बोनस शेयर मिलेगा.

Zudio और Westside एक्सपैंशन?

31 मार्च 2026 के आधार पर

Zudio

  • Zudio के कुल स्टोर्स 963 पर पहुंचे
  • Q4FY26 में कुल 109 Zudio स्टोर्स खुले
  • FY26 में कुल 212 Zudio स्टोर्स खुले
  • FY25 के आधार पर कुल स्टोर्स 765 थे
  • देश के 313 शहरों में Zudio का प्रजेंस
Trent Q4 Results Zudio Westside Stores

Westside

  • Westside के कुल स्टोर्स 300 पर पहुंचे
  • Q4FY26 में कुल 23 Westside स्टोर्स खुले
  • FY26 में कुल 60 Westside स्टोर्स खुले
  • FY25 के आधार पर कुल स्टोर्स 248 थे
  • देश के 97 शहरों में Westside का प्रजेंस

पिछले 5 सालों में Zudio का एक्सपैंशन

वित्तीय वर्ष (FY)स्टोर की कुल संख्या

नए जोड़े गए स्टोर (सालाना वृद्धि)

FY22233-
FY23352+119
FY24545+193
FY25765+220
FY26963+198

पिछले 5 सालों में Westside का एक्सपैंशन

वित्तीय वर्ष (FY)कुल स्टोर संख्यानए स्टोर्स जोड़े गए)
FY22200-
FY23214+14
FY24232+18
FY25248+16
FY26300+52

रिजल्ट हाईलाइट्स

  • कंपनी के पास अब करीब 1250 बड़े फैशन स्टोर्स का नेटवर्क है
  • हर साल करीब 250 नए स्टोर्स का एक्सपैंशन हो रहा है
  • पिछले 5 सालों से लगभग इसी रफ्तार से हो रहा एक्सपैंशन
  • FY26 में 80% नए Zudio स्टोर्स Tier II, III शहरों में खोले गए
  • Q4FY26 और FY26 में LFL यानी लाइक-फॉर-लाइक ग्रोथ सिंगल डिजिट में रहा
Add Zee Business as a Preferred Source