59 देशों में सर्विस देती है ये कंपनी, विदेश में मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर पर रखें नजर

Transrail Lighting stock: ट्रांसरेल लाइटिंग को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए ₹240 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है
59 देशों में सर्विस देती है ये कंपनी, विदेश में मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर पर रखें नजर

Transrail Lighting stock: कमजोर बाजार में ट्रांसरेल लाइटिंग का शेयर मंगलवार (1 अप्रैल) के इंट्राडे ट्रेड में BSE पर 6.8% बढ़ गया. शेयरों में तेजी कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए 240 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. मंगलवार को एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, ट्रांसमिशन और वितरण खंड का ऑर्डर वित्तीय वर्ष 2025 के अंतिम दिन आया

Transrail Lighting Order

मंगलवार (1 अप्रैल) को स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में ट्रांसरेल लाइटिंग ने कहा कि उसे अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण के लिए ₹240 करोड़ का नया ऑर्डर मिला है. कंपनी ने कहा कि 31 मार्च, 2025 को कंपनी को यह ऑर्डर मिला, जिससे पिछले वित्तीय वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 25) में रिकॉर्ड ऑर्डर इनफ्लो में मदद मिली. Transrail Lighting ने वित्त वर्ष 2025 में लगभग ₹9,400 करोड़ का अब तक का सबसे अधिक ऑर्डर इनफ्लो दर्ज किया, जो वित्त वर्ष 2024 के ऑर्डर इनप्लो से दोगुना से भी अधिक है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- अप्रैल में निवेश के लिए बेस्ट हैं ये 3 Stocks, मिल सकता है 50% तक का तगड़ा रिटर्न

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

पिछले महीने कंपनी को पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन और रेलवे सेक्टर्स में 1,647 करोड़ रुपये के नए ऑर्डर मिले. नए ऑर्डर में विदेशी बाजार में प्रमुख ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन प्रोजेक्ट्स के लिए लेटर ऑफ अवार्ड शामिल हैं, जिसमें ट्रांसमिशन लाइनों और सबस्टेशनों की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण शामिल है. इसके अलावा, 27 फरवरी को ट्रांसरेल को 2,752 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले थे.

कंपनी ने दिसंबर में तिमाही में नेट प्रॉफिट में 92% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही के 48.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 93.2 करोड़ रुपये हो गया. ट्रांसरेल (Transrail) लीडिंग इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) कंपनियों में से एक है, जिसका फोकस पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस पर है और इसका चार दशकों का अनुभव है. इसका हेडक्वार्टर भारत में है और इसकी वैश्विक उपस्थिति 5 महाद्वीपों के 59 देशों में है.

Transrail Lighting Share

ट्रांसरेल लाइटिंग BSE स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा है. कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹6,548.34 करोड़ है. स्टॉक का 52 वीक हाई ₹719.15 औल लो ₹457.70 है. शेयर अपने हाई से 36 फीसदी नीचे है. स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो एक महीने में यह 5 फीसदी और 3 महीने में 13 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6