&format=webp&quality=medium)
पिछले एक साल में शेयर में -44% की गिरावट आई है. (प्रतीकात्मक फोटो)
Power Stock: पावर सेक्टर की देश की लीडिंग कंपनी Transformers and Rectifiers ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में बताया कि उसे 175 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर मिला है. इस खबर के बाद शेयर में पॉजिटिव एक्शन देखा जा रहा है और यह 1.5% की मजबूती के साथ 297 रुपए पर कारोबार कर रहा है. पिछले कुछ समय से यह शेयर लगातार अंडर परफॉर्म कर रहा है और एक साल में इसमें -44% की गिरावट आई है जबकि अपने हाई से यह -55% नीचे ट्रेड कर रहा है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Transformers and Rectifiers को भांवरिया इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड से 4 ट्रांसफॉर्मर और 5 रिएक्टर का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर को कंपनी को मार्च 2028 तक पूरा करना है. बता दें कि पिछले कुछ समय से ऑर्डर इन्फ्लो में आई गिरावट के कारण शेयर पर दबाव बना हुआ था. ऐसे में यह ऑर्डर एक राहत की खबर है. इससे पहले कंपनी को अप्रैल महीने में 150 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था.
ये भी पढ़ें: मार्केट की उठापटक के बीच इन 3 Stocks में आया तगड़ा ब्रेकआउट, 4 हफ्ते में मिल सकता है 16% तक रिटर्न
Transformers and Rectifiers मुख्य रूप से ट्रांसफॉर्मर एंड रिएक्टर्स बनाती है. यह कंपनी मुख्य रूप से B2B सेगमेंट में ऑपरेट करती है और पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन समेत इंडस्ट्रियल सेक्टर को कवर करती है. 40+ देशों में इसका फुटप्रिंट है और वर्तमान में मार्च 2026 के आधार पर अब तक 75000 MVA का इंस्टॉलेशन कर चुकी है.
कंपनी ने हाल ही में चौथी तिमाही का रिजल्ट जारी किया है. Q4 में कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 15.7% ग्रोथ के साथ 783 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग प्रॉफिट यानी EBITDA 1.9% ग्रोथ 141 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 20.2% से घटकर 17.5% रहा. नेट प्रॉफिट -3.3% गिरावट के साथ 91 करोड़ रुपए रहा जबकि प्रॉफिट मार्जिन 13.8% से घटकर 11.3% रहा.

ऑपरेशनल रेवेन्यू 24.2% ग्रोथ के साथ 2509 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 23.6% ग्रोथ के साथ 444 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 17.5% से घटकर 17.3% पर आ गया. नेट प्रॉफिट 25.6% ग्रोथ के साथ 273 करोड़ रुपए रहा और प्रॉफिट मार्जिन 20 BPS सुधार के साथ 10.6% रहा.
ये भी पढ़ें: 110 देशों में कारोबार और अब 48% रिटर्न की तैयारी, Construction Stock पर आई बुलिश रिपोर्ट
Transformers and Rectifiers का शेयर 297 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले एक महीने में शेयर में -8% और एक साल में -44% की गिरावट आई है. जनवरी 2025 में शेयर ने 649 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. अपने हाई से यह शेयर -55% टूट चुका है और लगातार दबाव में बना हुआ है. दरअसल, पिछले 2-3 तिमाही से कंपनी लगातार अपने गाइडेंस को मिस कर रही है जिसने इस शेयर पर दबाव बनाया है.
FY26 के लिए 8000 करोड़ रुपए के ऑर्डर बुक का गाइडेंस था जो केवल 5000 करोड़ रुपए पर बंद हुआ. Q4 कॉनकॉल में मैनेजमेंट ने ऑर्डर बुक को लेकर कहा कि फिलहाल हमारा फोकस 18-24 महीने के ऑर्डर बुक पर है. ऐसे में कंपनी ऑर्डर को लेकर सलेक्टिव है और फोकस प्राइसिंग और डिलिवरी पर है. मैनेजमेंट ने फिलहाल 24 महीने से ज्यादा का ऑर्डर बुक नहीं रखने का फैसला किया है.
Q4 रिजल्ट के बाद नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने Transformers and Rectifiers शेयर के लिए रेटिंग डाउनग्रेड कर REDUCE की सलाह दी थी और टारगेट प्राइस 334 रुपए से घटाकर 295 रुपए कर दिया था. अपनी रिपोर्ट में ब्रोकरेज ने कहा कि ऑर्डर बुक लगातार घट रहा है जो इसके आउटलुक पर सवाल उठा रहा है. ब्रोकरेज ने कहा कि अगले 12-24 महीने के लिहाज से कंपनी के ऑर्डर बुक इन्फ्लो, एग्जीक्यूशन, Changodhar/Moraiya कैपेसिटी एक्सपैंशन को लेकर अपडेट और बैकवर्ड इंटिग्रेशन के मोर्च पर क्या कुछ हो रहा है वह इसके आउटलुक के लिए महत्वपूर्ण होगा.
(डिस्क्लेमर- किसी भी स्टॉक में निवेश की सलाह जी बिजनेस के नहीं हैं. यह सलाह ब्रोकरेज हाउस/एक्सपर्ट की तरफ से दी जाती है. शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा होता है. ऐसे में निवेश से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की सलाह जरूर लें)