&format=webp&quality=medium)
Transformers and Rectifiers Order News.
Power Stocks: हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र में बाजार में अच्छी रिकवरी देखी जा रही है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी में 150 अंकों से अधिक तेजी है और यह 22550 के पार कारोबार कर रहा है. खबरों के दम पर स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन जबरदस्त है. पावर सेक्टर के लिए ट्रांसफार्मर और रिएक्टर्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी Transformers and Rectifiers को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन से बड़ा ऑर्डर मिला है जिसके बाद शेयर में 5% की तेजी है और यह 395 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. अपने हाई से यह 43% करेक्टेड है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Transformers and Rectifiers को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन से 726 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. कंपनी को ऑटो ट्रांसफार्मर और बस रिएक्टर्स की सप्लाई करनी है. अगले 18 महीनों में इस वर्क ऑर्डर को पूरा करना है. मार्च महीने में इससे पहले कंपनी को अडानी ग्रुप से 350 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला था.
कंपनी को दनादन ऑर्डर मिल रहे हैं. 31 दिसंबर 2024 के आधार पर कंपनी का टोटल ऑर्डर बुक 3686 करोड़ रुपए का था जो अगले 18-24 महीने के लिहाज से है. Q3 रिजल्ट के बाद कॉन्फ्रेंस कॉल में कंपनी ने बताया था कि 19000 करोड़ रुपए के ऑर्डर को लेकर इन्क्वॉयरी है. इसके लिए बिडिंग और नेगोसिएशन चल रहा है. Q3 में कंपनी को 631 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था.
नाम के मुताबिक, Transformers and Rectifiers ट्रांसफार्मर और रिएक्टर्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी है. यह कंपनी B2B मॉडल पर काम करती है. यह मुख्य रूप से पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन एंड इंडस्ट्रियल सेक्टर के लिए काम करती है. 25 से अधिक देशों में इसका फुट प्रिंट है. कंपनी अगले 3 सालों में 1 बिलियन डॉलर रेवेन्यू का लक्ष्य लेकर चल रही है. जनवरी 2025 में शेयर ने 650 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से यह 45% टूटकर मार्च में 356 रुपए तक फिसला था. अभी यह 395 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है.
(डिस्क्लेमर: यह स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)