इस हफ्ते मिला दूसरा ऑर्डर, चल पड़ा ये Power Stock; 2 महीने में निचले स्तर से 40% की आई रिकवरी

देश की लीडिंग ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Transformers and Rectifiers को इस हफ्ते दूसरा ऑर्डर मिला है. नए वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अब तक कंपनी को 553 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिल चुका है. पिछले कुछ समय से शेयर में अच्छा एक्शन देखा जा रहा है.
इस हफ्ते मिला दूसरा ऑर्डर, चल पड़ा ये Power Stock; 2 महीने में निचले स्तर से 40% की आई रिकवरी

जनवरी 2025 में शेयर ने 649 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)

ट्रांसफॉर्मर और रिएक्टर्स बनाने वाली दिग्गज कंपनी Transformers and Rectifiers को इस हफ्ते यह दूसरा ऑर्डर मिला है जिसके बाद शेयर में एक्शन नजर आ रहा है. खबर लिखे जाने के समय यह शेयर 3% की मजबूती के साथ 315 रुपए पर कारोबार कर रहा था. बता दें कि पिछले दो महीने में निचले स्तर से इस शेयर में 40% की रिकवरी आई है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, Transformers and Rectifiers को गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन से 6 ट्रांसफार्मर और 2 रिएक्टर्स का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर साइज 228.26 करोड़ रुपए का है जिसकी डिलिवरी अगस्त 2028 तक पूरी करनी है. इससे पहले 19 मई को कंपनी को 175 करोड़ रुपए का ऑर्डर भांवरिया इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स पाइवेट लिमिटेड से मिला था.

Q1FY27 में अब तक 553 करोड़ का ऑर्डर मिला

मई महीने में अब तक कंपनी को कुल 403 करोड़ के ऑर्डर मिल चुके हैं. अप्रैल के महीने में 150 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला. मतलब Q1 में अब तक कंपनी को 553 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिल चुके हैं जो Q4FY26 में केवल 244 करोड़ रुपए का और FY26 में 2374 करोड़ रुपए का था. यह ट्रेंड साफ दिखा रहा है कि कंपनी का ऑर्डर बुक जोर पकड़ा रहा है.

TRIL Order News

निचले स्तर से आई 40% की रिकवरी

Transformers and Rectifiers एक मल्टीबैगर स्टॉक है लेकिन पिछले 12-15 महीनों से शेयर पर दबाव बना हुआ है. जनवरी 2025 में शेयर ने 649 रुपए का लाइफ हाई बनाया था. वहां से जो करेक्शन की शुरुआत हुई इसमें यह 66% तक टूटा और फरवरी 2026 में इसने 224 रुपए का लो बनाया. हालांकि, फरवरी महीने के बाद इसमें रिकवरी आई है और यह 40% रिकवर कर 315 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है.

पिछले एक हफ्ते में 4% का दिया रिटर्न

315 रुपए के भाव पर पिछले एक हफ्ते में शेयर ने नेट आधार पर 4% का रिटर्न दिया है. मई महीने की बात करें तो नेट आधार पर शेयर में -6.5% की गिरावट आई है. अप्रैल महीने में इस शेयर ने कमाल कर दिया था और 31% से अधिक रिटर्न दिया था जबकि मार्च के महीने में -18% की गिरावट आई थी.

कंपनी के CEO ने क्या कहा?

Transformers and Rectifiers मुख्य रूप से ट्रांसफॉर्मर और रिएक्टर्स बनाती है. Q4 रिजल्ट के बाद कॉनकॉल में कंपनी के CEO सत्येन ममतोरा ने कहा कि FY26 में कंपनी का प्रदर्शन शानदार रहा है. कंपनी ने लगातार दूसरे साल रिकॉर्ड रेवेन्यू और प्रॉफिटैबिलिटी रिपोर्ट की है. पूरे वित्त वर्ष में कुल प्रोडक्शन 33763 MVA रहा जो FY25 में 29118 MVA था. हमने जान बूझकर FY26 में लिमिटेड ऑर्डर लिए जिससे की डिलिवरी को बेहतर किया जा सके.

ऑर्डर बुक 5000 करोड़ के पार

FY26 में कंपनी को कुल 2374 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर मिला जिसकी मदद से कंपनी का ओपन ऑर्डर बुक 5000 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है. यह अगले 18 महीनों के लिए रेवेन्यू विजिबिलिटी देता है. 23,000+ करोड़ की ऑर्डर इन्क्वॉयरी भी आई है.

TRIL Order Book

FY26 में ओवरऑल कैसा रहा प्रदर्शन?

ऑपरेशनल रेवेन्यू 24.2% ग्रोथ के साथ 2509 करोड़ रुपए रहा. EBITDA 23.6% ग्रोथ के साथ 444 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 17.5% से घटकर 17.3% पर आ गया. नेट प्रॉफिट 25.6% ग्रोथ के साथ 273 करोड़ रुपए रहा और प्रॉफिट मार्जिन 20 BPS सुधार के साथ 10.6% रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6