&format=webp&quality=medium)
Torrent Pharma Share Price: फार्मा कंपनी Torrent Pharmaceuticals JB Chemicals & Pharmaceuticals में कंट्रोलिंग हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा कर चुकी है. इसके चलते आज बाजार खुलने के बाद इसमें 4% तक की तेजी देखी गई और ये 3,474 रुपये के भाव पर पहुंचा था. कंपनी ने KKR के साथ डिफिनिटिव एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए हैं. यह डील ₹25,689 करोड़ के इक्विटी वैल्यूएशन (फुली डायल्यूटेड बेसिस) पर होगी और दो फेज़ में पूरी की जाएगी.
Jefferies का कहना है कि अगर यह डील 75% कर्ज से फंड होती है, तो मर्ज की गई कंपनी का Net Debt/EBITDA रेशियो 2.5x तक जा सकता है.
Motilal Oswal (MOSL) ने बताया कि Torrent Pharma के पास पहले से ₹2,250 करोड़ का कर्ज है. अगर पूरा अधिग्रहण कर्ज से होता है, तो FY27 से EPS में करीब 10.5% का dilution देखने को मिल सकता है.
JM Financial ने अनुमान लगाया है कि FY29 तक कंपनी कर्ज मुक्त हो सकती है, और मर्ज्ड एंटिटी का वैल्यूएशन ₹3,625–₹3,635 प्रति शेयर हो सकता है.
Nomura ने कहा कि Torrent Pharma के लिए इनऑर्गेनिक ग्रोथ (अधिग्रहण के ज़रिये विस्तार) एक अहम रणनीति रही है, और कंपनी के पहले के सभी अधिग्रहण सफल और value accretive रहे हैं.
मार्केट गुरु अनिल सिंघवी के मुताबिक, यह डील Torrent Pharma के लिए बेहद पॉजिटिव है. कंपनी CDMO कारोबार में कदम रखेगी, जो ग्रोथ के नए अवसर खोलेगा. यह डील लगभग 10% PE डिस्काउंट पर हुई है, जो निवेशकों के लिए फायदेमंद हो सकती है. तीसरे साल से EPS पर सकारात्मक असर (EPS Accretive) दिखने की उम्मीद है. चूंकि डील पूरी तरह कैश में फंड की जा रही है, इसलिए फंडिंग का तरीका महत्वपूर्ण रहेगा. उनका कहना है कि कमजोरी में Torrent Pharma खरीदने की राय बनती है और यह स्टॉक पोर्टफोलियो में ज़रूर शामिल किया जाना चाहिए.
JB Chemicals के अधिग्रहण के बाद Torrent Pharma एक नई ऊंचाई पर पहुंचेगी. कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़ेगी, सेगमेंट डाइवर्सिफिकेशन मिलेगा और लॉन्ग टर्म ग्रोथ की संभावनाएं और मजबूत होंगी. हालांकि कर्ज और EPS dilution की संभावनाएं हैं, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह डील value unlocking opportunity दे सकती है.