रेलवे स्टॉक को मिल रहे दनादन ऑर्डर, 2 दिन में ₹550 करोड़ मजबूत हुई ऑर्डरबुक, 52 वीक हाई से 43% फिसला शेयर

Titagarh Rail Systems Ltd Order: रेलवे कंपनी टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड को लगातार दूसरे दिन बड़ा ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर की कुल कीमत 91 करोड़ रुपए है. जानिए इस ऑर्डर की डीटेल्स.
रेलवे स्टॉक को मिल रहे दनादन ऑर्डर, 2 दिन में ₹550 करोड़ मजबूत हुई ऑर्डरबुक, 52 वीक हाई से 43% फिसला शेयर

Titagarh Rail Systems Ltd Order: BSE 500 में शामिल देश की प्रमुख रोलिंग स्टॉक निर्माता कंपनी टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (TRSL) को तीसरे दिन में दूसरा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने वीकेंड में शेयर बाजार को यह जानकारी दी है. रेलवे कंपनी को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स से बड़ा ऑर्डर मिला है. इससे पहले 21 अगस्त को कंपनी को शिपबिल्डिंग और मैरीटाइम सिस्टम्स डिविजन से सबसे बड़ा सिंगल ऑर्डर मिला है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान सपाट बंद हुआ है. वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत बनी हुई है.

91.12 करोड़ रुपए का ऑर्डर

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी को बनारस लोकोमोटिव वर्क्स से 91.12 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर के तहत WAG-9HC लोकोमोटिव के लिए कंप्लीट शेल असेंबली के निर्माण और सप्लाई के लिए है.

GRSE से मिला ऑर्डर

  • कंपनी के लिए एक बड़ी सफलता है खासकर तब जब ठीक एक दिन पहले मिले एक और बड़े कॉन्ट्रैक्ट के बाद आया है.
  • 22 अगस्त को कंपनी को गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (GRSE) से ऑर्डर मिला है. कंपनी का कुल मूल्य 467.25 करोड़ रुपए है.

क्या काम करेगी कंपनी

  • कंपनी भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के लिए दो स्टेट ऑफ द आर्ट कोस्टल रिसर्च वेसल्स का निर्माण करेगी.
  • दो दिन में रेलवे कंपनी को कुल मिलाकर 550 करोड़ रुपए से ज्यादा के ऑर्डर मिले हैं.

26000 करोड़ रुपए की ऑर्डर बुक

30 जून 2025 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में टीटागढ़ रेल की कुल ऑर्डर बुक (जॉइंट वेंचर में हिस्सेदारी सहित) 26000 करोड़ रुपए से अधिक थी. तिमाही में कंपनी ने 2469 करोड़ रुपए से अधिक ऑर्डर हासिल किए हैं.

ऑर्डर में किसका कितना हिस्सा

  • रेलवे कंपनी की ऑर्डर बुक में मालगाड़ी वैगन का हिस्सा लगभग 4114 करोड़ रुपए का है.
  • पैसेंजर रोलिंग स्टॉक का हिस्सा लगभग 8581 करोड़ रुपए का है.
  • जॉइंट वेंचर के जरिए कंपनी के पास वंदे भारत ट्रेनों के लिए 7000 करोड़ रुपए से अधिक और व्हीलसेट के लिए 6300 करोड़ रुपए के बड़े ऑर्डर हैं.

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के ऑर्डर की डीटेल्स

ऑर्डर देने वाली संस्थाऑर्डर का विवरण

कुल कीमत (GST समेत)

बनारस लोकोमोटिव वर्क्सWAG-9HC लोकोमोटिव के लिए शेल असेंबली₹91.12 करोड़
गार्डन रीच शिपबिल्डर्स (GRSE)2 तटीय अनुसंधान जहाजों का निर्माण₹467.25 करोड़

सालभर में 39% तक टूटा शेयर

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान टीटागढ़ रेलवे सिस्टम्स का शेयर BSE पर 0.36% या 3.10 अंकों की तेजी के साथ 858.55 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.22 % या 1.90 अंकों की बढ़त के साथ 857 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,509.80 रुपए और 52 वीक लो 654.55 रुपए है. रेलवे कंपनी का शेयर इस साल अब तक 22.68% तक टूट चुका है. टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का शेयर पिछले 6 महीने में 11.13% रिटर्न दिया है. सालभर से ये रेलवे स्टॉक 39.48% तक टूट चुका है.

खबर से जुड़े FAQs

सवाल: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स को सबसे नया ऑर्डर किससे मिला है?

जवाब: कंपनी को सबसे नया ऑर्डर बनारस लोकोमोटिव वर्क्स से WAG-9HC लोकोमोटिव के शेल असेंबली के लिए मिला है, जिसकी कीमत ₹91.12 करोड़ है.

सवाल: कंपनी की कुल ऑर्डर बुक कितनी बड़ी है?

जवाब: 30 जून, 2025 तक, कंपनी की कुल ऑर्डर बुक (संयुक्त उद्यम सहित) ₹26,000 करोड़ से अधिक थी.

सवाल: क्या टीटागढ़ कंपनी सिर्फ रेलवे के लिए ही काम करती है?

जवाब: नहीं, रेलवे सिस्टम्स के अलावा, कंपनी का एक मजबूत शिपबिल्डिंग और मैरीटाइम सिस्टम्स डिवीजन भी है, जो नौसेना, तट रक्षक और अन्य ग्राहकों के लिए जहाज बनाता है.

सवाल: कंपनी के पास कौन-कौन से बड़े पैसेंजर ट्रेन प्रोजेक्ट्स हैं?

जवाब: कंपनी के पास वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों, पुणे मेट्रो, मुंबई मेट्रो, अहमदाबाद मेट्रो और बैंगलोर मेट्रो के लिए कोच बनाने के बड़े ऑर्डर हैं.

सवाल: ₹91.12 करोड़ के नए ऑर्डर को कब तक पूरा किया जाएगा?

जवाब: बनारस लोकोमोटिव वर्क्स से मिले इस ऑर्डर को 31 अगस्त, 2026 तक पूरा किया जाना है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6