&format=webp&quality=medium)
Titagrah Railway Update: BSE 500 में शामिल रेलवे कंपनी टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड का शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही फोकस में रहेगा. इसका कारण वीकेंड में आया एक बड़ा अपडेट है. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक वंदे भारत और मेट्रो कोच बनाने वाली इस कंपनी ने पश्चिम बंगाल में 99 साल की लीज एग्रीमेंट में 40.99 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान टीटागढ़ रेलवे सिस्टम का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है.
Trump Tariffs News: 7 और देशों लगा टैक्स! वीडियो में जानें ट्रंप की 8 बड़ी बातें
टीटागढ़ रेलवे सिस्टम की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी ने ये भूमि अधिग्रहण भविष्य के बड़े ऑर्डर और उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के लिए किया है. कंपनी ने पश्चिम बंगाल सरकार के साथ 99 साल के लीज एग्रीमेंट में साइन किए हैं. इस सौदे के लिए कंपनी कुल 126.63 करोड़ रुपए का भुगतान करेगी. कंपनी के लिए ये सौदा रणनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है. इस जमीन का इस्तेमाल खास तौर से वंदे भारत और मेट्रो ट्रेनों के लिए अतिरिक्त उत्पादन सुविधाएं बनाने और डेडिकेटेड टेस्ट ट्रैक के निर्माण के लिए किया जाएगा.
Top 5 AI Tricks for Influencer: हर Reel होगी Viral, इस्तेमाल कर लो 5 AI Hacks
टीटागढ़ रेलवे सिस्टम द्वारा शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक इस टेस्ट ट्रैक पर ट्रेनों को यात्रियों के लिए भेजने से पहले उनकी पूरी तरह से टेस्टिंग और सेफ्टी वैलिडेशन किया जाएगा. यह नई जमीन कंपनी के मौजूदा उत्तरपाड़ा मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के पास ही है, जिससे कंपनी को अपने ऑपरेशन्स का विस्तार करने में आसानी होगी. टीटागढ़ रेल सिस्टम जल्द ही प्रमोटर ग्रुप के सदस्यों को वारंट जारी करके लगभग 200 करोड़ रुपए जुटाने की योजना की घोषणा की है. 9 जुलाई 2025 को कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर ने प्रस्ताव को मंजूरी दी.
VIDEO- Amazon Prime Day Sale 2025: 12 से 14 जुलाई तक 5 स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट
शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान BSE पर 2.13% या 20.20 अंकों की गिरावट के साथ 929.60 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 2.40% या 22.80 अंक टूटकर 927 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,794.50 रुपए और 52 वीक लो 654.55 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल 16.36% तक टूट चुका है. पिछले छह महीने में 7.37% और पिछले एक साल में 45.10% तक टूट चुका है. टीटागढ़ रेल सिस्टम का मार्केट कैप 12.51 हजार करोड़ रुपए है.
VIDEO-AI For Jobs: लाखों लोग नौकरी के लिए कर रहे इस AI का इस्तेमाल, वीडियो में जानें सब कुछ!