₹1445 से गिरकर ₹840 पर आया ये रेलवे स्टॉक! अब नौसेना पर लगाया बड़ा दांव, बाजार खुलते ही शेयर में हलचल तय

Titagarh Rail System Update: रेलवे कंपनी टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड रेलवे कोच के बाद अब समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने जा रही है. कंपनी ने 5 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश की मंजूरी दे दी है.
₹1445 से गिरकर ₹840 पर आया ये रेलवे स्टॉक! अब नौसेना पर लगाया बड़ा दांव, बाजार खुलते ही शेयर में हलचल तय

Titagarh Rail System Update: BSE 500 में शामिल रेलवे कंपनी टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड पर बाजार बंद होने के बाद बड़ा अपडेट आया है. भारतीय रेलवे के लिए वैगन और कोच बनाने वाली यह कंपनी अब समंदर में अपनी ताकत बढ़ाने जा रही है. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में अपनी ही एक सब्सिडियरी कंपनी, टीटागढ़ नेवल सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (TNSPL) में 5 करोड़ रुपए के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दे दी है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान टीटागढ़ रेल का शेयर सपाट बंद हुआ है.

कंपनी खरीदेगी 50 लाख नए इक्विटी शेयर

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक यह निवेश राइट्स इश्यू के जरिए किया जाएगा. इसके तहत कंपनी अपनी सब्सिडियरी कंपनी TNSPL के 10 रुपए फेस वैल्यू वाले 50 लाख नए इक्विटी शेयर खरीदेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

5 करोड़ रुपए का नकद भूगतान

  • 50 लाख नए इक्विटी शेयर के लिए कुल 5 करोड़ रुपए का नकद भुगतान किया जाएगा.
  • इस निवेश के बाद भी TNSPL में टीटागढ़ रेल सिस्टम्स की हिस्सेदारी 100 फीसदी बनी रहेगी और यह पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बनी रहेगी.
  • शेयरों के अधिग्रहण की प्रक्रिया 10 सितंबर 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है.

निवेश की डीटेल्स

विवरणजानकारी
निवेशक कंपनी

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड

टारगेट कंपनी

टीटागढ़ नेवल सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (TNSPL)

निवेश राशि5 करोड़ रुपये
शेयरों की संख्या

50,00,000 इक्विटी शेयर

डील पूरी होने की तारीख

10 सितंबर, 2025 (अनुमानित)

कहां पर होगा फंड का इस्तेमाल

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के निवेश का अहम उद्देश्य टीटागढ़ नेवल सिस्टम्स के कारोबार को मजबूत देना है.TNSPL इस फंड का इस्तेमाल अपने SMS बिजनेस के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने और मजबूत करने के लिए करेगी.

क्या काम करती है टीटागढ़ नेवल सिस्टम्स

  • टीटागढ़ नेवल सिस्टम्स शिपबिल्डिंग और सेवी से जुड़े सिस्टम बनाने और बेचने का काम करती है.
  • टीटागढ़ नेवल सिस्टम्स शिपबिल्डिंग्स की स्थापना 2 दिसंबर, 2024 को हुई थी.
  • रेलवे सेक्टर के बाद नौसेना और डिफेंस सेक्टर में अपनी उपस्थिति दर्ज करने की एक बड़ी रणनीति की हिस्सा है.

सालभर में 40% कमजोर हुआ शेयर

टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का शेयर शुक्रवार को 0.36% या 3.05 अंकों की तेजी के साथ 839.75 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 0.57 % या 4.75 अंकों की बढ़त के साथ 842 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी का 52 वीक हाई 1,445 रुपए और 52 वीक लो 654.55 रुपए है. टीटागढ़ रेल सिस्टम्स का शेयर इस साल अब तक 24.03% तक टूट चुका है. पिछले 6 महीने में टीटागढ़ रेल सिस्टम्स के शेयर ने 17.74% रिटर्न दिया है. वहीं, सालभर में शेयर 40.40% कमजोर हो चुका है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने कितना और कहां निवेश किया है?

जवाब: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, टीटागढ़ नेवल सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड में, 5 करोड़ रुपये का निवेश किया है.

सवाल: यह निवेश क्यों किया जा रहा है?

जवाब: यह निवेश TNSPL द्वारा अपने SMS बिजनेस के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की फंड जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा रहा है.

सवाल: टीटागढ़ नेवल सिस्टम्स (TNSPL) क्या काम करती है?

जवाब: यह कंपनी जहाज निर्माण (Shipbuilding) और नौसेना के लिए सभी प्रकार के सिस्टम, पार्ट्स और प्रोडक्ट्स बनाने और बेचने का काम करती है.

सवाल: क्या इस निवेश से टीटागढ़ की हिस्सेदारी TNSPL में बदलेगी?

जवाब: नहीं, इस निवेश के बाद भी टीटागढ़ नेवल सिस्टम्स, टीटागढ़ रेल सिस्टम्स की 100% हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी बनी रहेगी.

सवाल: यह पूरी डील कब तक पूरी हो जाएगी?

जवाब: शेयरों के अधिग्रहण की यह प्रक्रिया 10 सितंबर, 2025 तक पूरी होने का अनुमान है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6