दिवाली से पहले बोनस और डिविडेंड का डबल तोहफा, कंपनी ने सिल्वर जुबली पर किया ऐलान

Thyrocare Q2 Results: हेल्थकेयर कंपनी थायरोकेयर टेक्नोलॉजी का सितंबर तिमाही में मुनाफा 82% बढ़ गया. कंपनी ने सिल्वर जुबली पूरा होने पर दिवाली से पहले बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान किया है.
दिवाली से पहले बोनस और डिविडेंड का डबल तोहफा, कंपनी ने सिल्वर जुबली पर किया ऐलान

Thyrocare Bonus shares and Interim Dividend Details.

Thyrocare Q2 Results: हेल्थकेयर कंपनी थायरोकेयर टेक्नोलॉजी ने सितंबर तिमाही में दमदार प्रदर्शन जारी किया है. सालाना आधार पर कंपनी के मुनाफे में 82%, ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 49% और रेवेन्यू में 22% का ग्रोथ दर्ज किया गया है. दिवाली से पहले कंपनी ने शेयर होल्डर्स को डिविडेंड और बोनस शेयर का भी तोहफा दिया है. यह शेयर 14 अक्टूबर को मामूली तेजी के साथ 1264 रुपए (Thyrocare Share Price) पर बंद हुआ. 15 अक्टूबर को शेयर पर फोकस कर सकते हैं.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में Thyrocare Technologies का रेवेन्यू 22% ग्रोथ के साथ 216.5 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 49% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 75.36 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 82% उछाल के साथ 47.9 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू की बात करें तो पैथोलॉजी सेगमेंट का ग्रोथ 24% रहा. Q2 में कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 72% और EBITDA मार्जिन 33% रहा. कंसोलिडेटेड आधार पर यह कंपनी पूरी तरह डेट फ्री है और 190 करोड़ रुपए का कैश है.

Financial Highlights for Q2FY26

  • कंपनी की कुल आय में सालाना 22% की बढ़त दर्ज हुई, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान पैथोलॉजी सेगमेंट (24% ग्रोथ) का रहा.
  • पैथोलॉजी कारोबार में फ्रैंचाइजी रेवेन्यू 20% और पार्टनरशिप रेवेन्यू 35% सालाना बढ़ा.
  • थायरोकेयर (Thyrocare) ने Q2FY26 में 5.33 करोड़ डायग्नोस्टिक टेस्ट किए, जो 21% सालाना ग्रोथ के साथ इंडस्ट्री लीडरशिप दर्शाता है.
  • कंसोलिडेटेड ग्रॉस मार्जिन 72% और EBITDA मार्जिन 33% रहा.
  • EBITDA में 48% और टैक्स के बाद मुनाफे (PAT) में 82% सालाना ग्रोथ रही.
  • कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और 190 करोड़ रुपए से ज्यादा नेट कैश (शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट्स सहित) उसके पास है.

Thyrocare Bonus shares

कंपनी के बोर्ड ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है. मतलब, एक शेयर होल्ड करने पर दो शेयर का बोनस मिलेगा. कंपनी ने 25 साल यानी सिल्वर जुबली पूरा होने के अवसर पर अपने शेयर होल्डर्स को दिवाली का तोहफा दिया है.

Thyrocare Bonus shares

Thyrocare Dividend Details

बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 70% यानी हर शेयर पर 7 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. 24 अक्टूबर को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया गया है. यह FY26 के लिए अंतरिम डिविडेंड है. बोर्ड मीटिंग के अगले 30 दिनों के भीतर डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा.

इस आर्टिकल को लेकर महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज का Q2FY26 का रेवेन्यू कितना रहा ?
कंपनी का रेवेन्यू 216.5 करोड़ रुपए रहा, जिसमें 22% सालाना ग्रोथ दर्ज की गई.

Q2. सितंबर तिमाही में थायरोकेयर का शुद्ध लाभ (PAT) कितना रहा?
कंपनी का नेट प्रॉफिट 47.9 करोड़ रुपए रहा, जिसमें 82% की सालाना बढ़त है.

Q3. कंपनी ने शेयरहोल्डर्स को बोनस शेयर किस अनुपात में देने का फैसला किया है?
कंपनी 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी कर रही है, यानी एक शेयर पर दो बोनस शेयर मिलेंगे.

Q4. दिवाली के मौके पर थायरोकेयर ने कितने रुपए का डिविडेंड देने का ऐलान किया है?
कंपनी ने हर शेयर पर 7 रुपए (70%) डिविडेंड का ऐलान किया है; 24 अक्टूबर रिकॉर्ड डेट है.

Q5. थायरोकेयर वित्तीय मजबूती के लिहाज से किस स्थिति में है?
कंपनी पूरी तरह डेट फ्री है और 190 करोड़ रुपए से ज्यादा नेट कैश उसके पास है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6