प्रमोटर ने बेच दी 10% हिस्सेदारी, फिर भी हिला नहीं ये हेल्थकेयर स्टॉक

देश की लीडिंग हेल्थकेयर एंड डायग्नॉस्टिक कंपनी Thyrocare में प्रमोटर ने 10% हिस्सेदारी बेच दी है. फिलहाल शेयर डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है. हाल ही में कंपनी ने Q2 रिजल्ट के साथ में बोनस शेयर का भी ऐलान किया था.
प्रमोटर ने बेच दी 10% हिस्सेदारी, फिर भी हिला नहीं ये हेल्थकेयर स्टॉक

Thyrocare promoter stake sells.

हेल्थकेयर कंपनी थायरोकेयर टेक्नोलॉजी ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि प्रमोटर ने करीब 10% हिस्सेदारी बेच दी है. इस खबर के बावजूद शेयर डेढ़ फीसदी की तेजी के साथ 1270 रुपए (Thyrocare Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है. बता दें कि थायरोकेयर देश की लीडिंग हेल्थकेयर कंपनी है जो अफोर्डेबल एंड क्वॉलिटी डायग्नॉस्टिक्स सर्विस उपलब्ध करवाती है. इसका पैन इंडिया प्रजेंस है और 10000 से अधिक फ्रेंचाइजी का नेटवर्क है. अप्रैल 2016 में इसका 446 रुपए पर IPO आया था.

BSE पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, थायरोकेयर टेक्नोलॉजी के प्रमोटर डोकॉन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड (Docon) ने अपनी हिस्सेदारी 70.98% से घटाकर 60.93% कर दी है. मार्केट ट्रेड के जरिए प्रमोटर ने अपनी हिस्सेदारी बेची है. यह सौदा 1252 रुपए प्रति शेयर के भाव पर तय हुआ है. इस डील की मदद से प्रमोटर को 668 करोड़ रुपए मिलेंगे.

प्रमोटर की हिस्सेदारी अब कितनी?

Add Zee Business as a Preferred Source

Thyrocare का करेंट मार्केट कैप 6755 करोड़ रुपए है. अब प्रमोटर की हिस्सेदारी घटकर 61% के करीब आ गई है. सितंबर 2025 के आधार पर 12 म्यूचुअल फंड्स के पास कंपनी में 11.89% ओनरशिप है. 50977 रीटेल निवेशकों के पास 7.42% हिस्सेदारी है. सितंबर तमाही के आधार पर DII/FII की कुल हिस्सेदारी 13.47%/4.85% है.

बोनस शेयर देने जा रही कंपनी

कंपनी ने हाल ही में सितंबर तिमाही का रिजल्ट जारी किया था और साथ में बोनस शेयर का ऐलान किया गया था. बोर्ड ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का फैसला किया है. मतलब, एक शेयर होल्ड करने पर दो शेयर का बोनस मिलेगा. कंपनी ने 25 साल यानी सिल्वर जुबली पूरा होने के अवसर पर अपने शेयर होल्डर्स को दिवाली का तोहफा दिया था. फिलहाल बोनस शेयर के रिकॉर्ड डेट को लेकर जानकारी नहीं है.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सितंबर तिमाही में Thyrocare Technologies का रेवेन्यू 22% ग्रोथ के साथ 216.5 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 49% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 75.36 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 82% उछाल के साथ 47.9 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू की बात करें तो पैथोलॉजी सेगमेंट का ग्रोथ 24% रहा. Q2 में कंपनी का ग्रॉस मार्जिन 72% और EBITDA मार्जिन 33% रहा. कंसोलिडेटेड आधार पर यह कंपनी पूरी तरह डेट फ्री है और 190 करोड़ रुपए का कैश है.

Financial Highlights for Q2FY26

  • कंपनी की कुल आय में सालाना 22% की बढ़त दर्ज हुई, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान पैथोलॉजी सेगमेंट (24% ग्रोथ) का रहा.
  • पैथोलॉजी कारोबार में फ्रैंचाइजी रेवेन्यू 20% और पार्टनरशिप रेवेन्यू 35% सालाना बढ़ा.
  • थायरोकेयर (Thyrocare) ने Q2FY26 में 5.33 करोड़ डायग्नोस्टिक टेस्ट किए, जो 21% सालाना ग्रोथ के साथ इंडस्ट्री लीडरशिप दर्शाता है.
  • कंसोलिडेटेड ग्रॉस मार्जिन 72% और EBITDA मार्जिन 33% रहा.
  • EBITDA में 48% और टैक्स के बाद मुनाफे (PAT) में 82% सालाना ग्रोथ रही.
  • कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त है और 190 करोड़ रुपए से ज्यादा नेट कैश (शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट्स सहित) उसके पास है.

इस आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल

Q1. थायरोकेयर के प्रमोटर ने कितनी हिस्सेदारी बेची है?
➤ करीब 10% हिस्सेदारी डोकॉन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने मार्केट ट्रेड के जरिए बेची है.

Q2. हिस्सेदारी बेचने के बाद प्रमोटर की नई ओनरशिप कितनी रह गई?
➤ प्रमोटर की हिस्सेदारी 70.98% से घटकर लगभग 60.93% रह गई है.

Q3. हिस्सेदारी बिक्री का डील प्राइस क्या था?
➤ डील 1252 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुई.

Q4. इस हिस्सेदारी बिक्री से प्रमोटर को कितना फंड मिला?
➤ लगभग 668 करोड़ रुपए जुटाए गए.

Q5. थायरोकेयर ने हाल ही में कौन-सा रिवॉर्ड ऐलान किया है?
➤ कंपनी ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6