Q2 में घाटे से मुनाफे में आई ये कंपनी, शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, 2 हफ्ते में 30% उछला

Paper Stocks: पेपर स्टॉक में ये तेजी कंपनी के बेहतर तिमाही प्रदर्शन की वजह से आई है. सितंबर तिमाही (Q2FY26) में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है.
Q2 में घाटे से मुनाफे में आई ये कंपनी, शेयर में लगा 20% का अपर सर्किट, 2 हफ्ते में 30% उछला

South India Paper Mills Share Price: शेयर बाजार में कमजोरी के बीच South India Paper Mills के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. बीएसई पर शुक्रवार को कंपनी का शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा और यह ₹94.26 पर पहुंच गया. पेपर स्टॉक में ये तेजी कंपनी के बेहतर तिमाही प्रदर्शन की वजह से आई है. सितंबर तिमाही (Q2FY26) में कंपनी घाटे से मुनाफे में आई है.

कैसा रहा रिजल्ट?

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष 2026 की जुलाई-सितंबर तिमाही में South India Paper Mills घाटे से मुनाफे में लौटी है. कंपनी ने Q2FY26 में ₹2.8 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले वर्ष इसी तिमाही में ₹1.21 करोड़ का घाटा था.

इस दौरान कंपनी की आय ₹111.56 करोड़ पर पहुंच गई, जो पिछले वर्ष इस तिमाही में ₹101.77 करोड़ थी. दूसरी तिमाही में कुल खर्च ₹107.96 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष समान तिमाही में ₹104.34 करोड़ था. सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल आय ₹111.72 करोड़ रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में ₹102.08 करोड़ थी.

विवरणQ2FY26Q2FY25
Profit/Loss₹2.8 करोड़-₹1.21 करोड़
Revenue₹111.56 करोड़₹101.77 करोड़
Total Expenss₹107.96 करोड़₹104.34 करोड़
Total Income₹111.72 करोड़₹102.08 करोड़

कंपनी प्रोफाइल

South India Paper Mills कागज, पेपरबोर्ड और कार्टन बनाने वाली कंपनी है और कर्नाटक के नांजंगुड में स्थित अपने प्लांट्स से बिजली भी पैदा करती है. कंपनी का पेपर प्लांट बेंगलुरु के पास स्थित है और इसकी वर्तमान उत्पादन क्षमता लगभग 200 टन प्रतिदिन (TPD) है.कंपनी स्क्रैप पेपर (आयातित और घरेलू) से कागज का उत्पादन करती है, साथ ही कुछ खरीदी गई पल्प का भी उपयोग करती है.

पैकेजिंग डिवीजन

South India Paper Mills ने 2007-08 में पैकेजिंग डिवीजन शुरू किया, ताकि ब्रांड मालिकों को विश्वस्तरीय पेपर आधारित पैकेजिंग सामग्री उपलब्ध कराई जा सके.कंपनी ने अपनी पेपर लाइन को उन्नत बनाने के लिए सुपीरियर क्वालिटी के लीनरबोर्ड और फ्लूटिंग मटेरियल का उत्पादन शुरू किया. कंपनी का लक्ष्य अपने ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता और बेहतर मूल्य प्रदान करना है.

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week18.7426.77%
2 Weeks20.3929.83%
1 Month10.0712.80%
3 Months8.0710.00%
6 Months2.753.20%
YTD-21.35-19.39%
1 Year-13.95-13.58%
2 Years-14.40-13.96%
3 Years-38.10-30.04%
5 Years30.3051.84%
10 Years-15.15-14.58%

शेयर का प्रदर्शन

South India Paper Mills का शेयर फिलहाल 89.13 रुपए पर है. स्टॉक का 52 वीक हाई 118 रुपए और लो 65.10 रुपए है. स्टॉक की परफॉर्मेंस देखें तो एक हफ्ते में यह 26.77% और 2 हफ्ते में 29.83% तक बढ़ चुका है. हालांकि, इस साल शेयर अब तक 19% और पिछले एक साल में 13% से ज्यादा लुढ़का है. पिछले 2 साल में शेयर में 13.96% और 3 साल में 30% तक की गिरावट आई है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQs


Q1. हाल ही में South India Paper Mills के शेयरों में क्या हुआ?
कंपनी के शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा.

Q2. इस तेजी का कारण क्या है?
यह तेजी कंपनी के Q2FY26 के बेहतर तिमाही प्रदर्शन की वजह से आई. सितंबर तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में लौटी है.

Q3. Q2FY26 में कंपनी का मुनाफा कितना रहा?
कंपनी ने ₹2.8 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹1.21 करोड़ का घाटा था.

Q4. Q2FY26 में कंपनी की कुल आय और खर्च कितने रहे?
कुल आय: ₹111.72 करोड़ (पिछले वर्ष ₹102.08 करोड़) और राजस्व: ₹111.56 करोड़ (पिछले वर्ष ₹101.77 करोड़) रहे.

Q5. इस तिमाही प्रदर्शन का निवेशकों के लिए क्या मतलब है?
घाटे से मुनाफे में वापसी और आय में बढ़ोतरी ने कंपनी के शेयरों को शेयर बाजार में आकर्षक बना दिया.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6