बाजार बंद होने के बाद इन 3 कंपनियों को मिला बड़ा ऑर्डर, सोमवार को एक्शन के लिए रहें तैयार

बाजार बंद होने के बाद रेलवे के लिए वैगन बनाने वाली कंपनी जुपिटर वैगन, ग्रीन एनर्जी बिजनेस में कारोबार करने वाली केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स बनाने वाली कंपनी GE Power हैं.
बाजार बंद होने के बाद इन 3 कंपनियों को मिला बड़ा ऑर्डर, सोमवार को एक्शन के लिए रहें तैयार

Stocks to Watch: बाजार बंद होने के बाद रेलवे के लिए वैगन बनाने वाली कंपनी जुपिटर वैगन, ग्रीन एनर्जी बिजनेस में कारोबार करने वाली केपीआई ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स बनाने वाली कंपनी GE Power India ने फ्रेश ऑर्डर मिलने की जानकारी दी है. साल 2023 में इन कंपनी के स्टॉक्स ने शेयर होल्डर्स को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है. लगातार ऑर्डर मिलने के कारण अभी भी इन शेयरों में मोमेंटम बना हुआ है.

KPI Green Energy Share Price

KPI Green Energy ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि उसे 3 MW का सोलर पावर ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर जायको सिंथेटिक्स से मिला है. इस हफ्ते यह स्टॉक 1424 रुपए के स्तर पर बंद हुआ. 1487 रुपए इसका ऑल टाइम हाई है. तीन महीने में इस स्टॉक में 60 फीसदी और एक साल में 210 फीसदी का उछाल आया है.

GE Power Share Price

GE Power India को 22.15 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिथुन पावर लिमिटेड से मिला है. यह ऑर्डर 22 महीने के लिए है. शुक्रवार को यह स्टॉक करीब 12 फीसदी के उछाल के साथ 268 रुपए पर बंद हुआ. तीन महीने में इस स्टॉक में 65 फीसदी और एक साल में 95 फीसदी का उछाल आया है.

Jupiter Wagons Share Price

Jupiter Wagons ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी को एक लीडिंग ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर से 4 रेक की सप्लाई के लिए 100 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. यह कंपनी फ्रेट वैगन, पैसेंजर कोच, ब्रेकिंग सिस्टम, मेट्रो कोच, कमर्शियल व्हीकल, मरीन कंटेनर जैसे प्रोडक्ट्स बनाती है. यह शेयर पौने चार फीसदी की तेजी के साथ शुक्रवार को 343 रुपए पर बंद हुआ. 411 ऑल टाइम हाई है. तीन महीने में इस स्टॉक में 9 फीसदी और एक साल में 245 फीसदी का उछाल आया है.

Add Zee Business as a Preferred Source