&format=webp&quality=medium)
फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में तो 15 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला है. (जी बिजनेस)
फिल्म The Sky is Pink को देशभर के सिनेमाघरों में दर्शकों का बड़ा सपोर्ट नहीं मिला. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को सिर्फ 2.50 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया. सोनाली बोस के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म मोटिवेशनल स्पीकर आइशा चौधरी के जीवन पर आधारित है. एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने करीब तीन साल बाद बॉलीवुड में इस फिल्म के जरिये वापसी की है.
फिल्म की स्टारकास्ट में दंगल स्टार जायरा वसीम, रोहित सराफ के अलावा प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर भी शामिल हैं. इसमें इन एक्टर्स ने मुख्य भूमिकाओं में अच्छा परफॉर्म किया है. हालांकि, द स्काई पिंक को फिल्म क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिव्यू मिला है. फिल्म को टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में तो 15 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला है.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV देखें:
खबरों के मुताबिक, द स्काई पिंक एक्शन फिल्म वॉर की ब्लॉकबस्टर रिलीज़ के नौ दिन बाद आई है, जिसने बॉक्स ऑफिस के कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, और 51.6 करोड़ रुपये का सबसे ज्यादा ओपनिंग डे कलेक्शन हासिल किया है. फिल्म द स्काई पिंक 30 साल के एक जोड़े की लव स्टोरी पर आधारित है. यह फिल्म प्रियंका के हिंदी प्रोडक्शन की पहली फिल्म भी है.