Q4 में 135% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, 15% उछल गया ₹30 वाला यह Textile Stock

Textile Stock Trident Q4 Results: टेक्सटाइल कंपनी ट्राइडेंट लिमिटेड ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन जारी किया है. मुनाफे में 135% का शानदार ग्रोथ दर्ज किया गया और 50% के डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है.
Q4 में 135% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, 15% उछल गया ₹30 वाला यह Textile Stock

Trident Q4 Results.

Textile Stock Trident Q4 Results: टेक्सटाइल कंपनी ट्राइडेंट लिमिटेड ने चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन जारी किया है. रेवेन्यू में करीब 11% और मुनाफे में 135% का शानदार ग्रोथ दर्ज किया गया. मार्जिन्स में भी बड़ा सुधार दर्ज किया गया है. नतीजों के बाद शेयर में 15% से अधिक तेजी देखी जा रही है. कल यह शेयर 30 रुपए की रेंज में बंद हुआ था और इस समय 33.5 रुपए (Trident Share Price) की रेंज में कारोबार कर रहा है.

Trident Q4 Results

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड आधार पर Trident लिमिटेड का मुनाफा 135% उछाल के साथ 56.6 करोड़ रुपए से बढ़कर 133.2 करोड़ रुपए रहा. रेवेन्यू में 10.8% का ग्रोथ द्ज किया गया और यह 1,864.3 करोड़ रुपए रहा. EBITDA यानी ऑपरेटिंग प्रॉफिट में 19.3% का ग्रोथ दर्ज किया गया और यह 245 करोड़ रुपए रहा. मार्जिन्स सालाना आधार पर 12.20% से बढ़कर 13.14% रहा.

Add Zee Business as a Preferred Source

Trident Dividend Details

Trident के मैनेजमेंट ने 1 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 50% यानी हर शेयर पर 50 पैसे के डिविडेंड का ऐलान किया है. 27 मई 2025 को रिकॉर्ड डेट (Trident Dividend Record Date) फिक्स किया गया है. नतीजों के बाद शेयर में 15% से अधिक तेजी है और यह 34 रुपए के पार कारोबार कर रहा है. इस स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 42 रुपए और लो 23 रुपए का है जो इसने अप्रैल के पहले हफ्ते में बनाया था. पिछले डेढ़ महीने में 45% की तेजी आ चुकी है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6