&format=webp&quality=medium)
Texmaco Rail को साउथ अफ्रीका से करीब ₹4,045 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है. प्रतीकात्मक फोटो (AI/ChatGPT)
रेलवे सेक्टर की कंपनी Texmaco Rail & Engineering Limited को साउथ अफ्रीका से बड़ी खुशखबरी मिली है. कंपनी को करीब ₹4,045 करोड़ का बड़ा विदेशी ऑर्डर मिला है.
कंपनी ने इसकी जानकारी 12 मई 2026 को शेयर बाजार को दी. यह ऑर्डर South Africa की Tsiko Africa Logistics और Barberry Holdings की तरफ से दिया गया है. इतने बड़े ऑर्डर के बाद बाजार में कंपनी को लेकर उत्साह बढ़ गया है.
इस डील के तहत कंपनी माल ढुलाई वाले रेल वैगन बनाएगी और सप्लाई करेगी. इसके अलावा रेल इंजन और रेलवे में इस्तेमाल होने वाले जरूरी पुर्जे भी देगी. सिर्फ सामान बनाकर देने का ही काम नहीं होगा, बल्कि कंपनी लंबे समय तक उनकी देखरेख और रखरखाव का काम भी करेगी. यानी कंपनी को आने वाले सालों में लगातार कमाई होने की उम्मीद है.
यह ऑर्डर Texmaco Rail के लिए काफी बड़ा माना जा रहा है. कंपनी के मौजूदा कारोबार के मुकाबले यह डील बहुत अहम है.
इससे यह भी पता चलता है कि भारतीय रेलवे कंपनियों की विदेशों में मांग बढ़ रही है. खासकर अफ्रीका में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करने पर तेजी से काम हो रहा है और भारतीय कंपनियों को वहां अच्छे मौके मिल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: मार्केट क्रैश के बीच 2 कंपनियों पर दांव लगाने की होड़, बड़े विदेशी ब्रोकरेज हुए सुपर बुलिश!
कंपनी के मुताबिक इस प्रोजेक्ट पर काम 2027 से 2028 के बीच पूरा किया जाएगा. यानि अगले कुछ सालों में धीरे-धीरे इस ऑर्डर की कमाई कंपनी के कारोबार में दिख सकती है. निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि कंपनी इस बड़े प्रोजेक्ट को कितनी तेजी और सही तरीके से पूरा करती है.
कंपनी ने साफ कहा है कि इस डील का प्रमोटर ग्रुप से कोई लेना-देना नहीं है. यह किसी तरह का related party transaction भी नहीं है. यानी यह पूरी तरह स्वतंत्र कारोबारी सौदा है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हो सकता है.
ये भी पढ़ें: मार्केट में गिरावट आई, फिर भी नहीं टूटा दम! ये 3 PSU म्यूचुअल फंड्स लगातार दे रहे 34% तक CAGR रिटर्न
रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर अफ्रीकी देशों का फोकस लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में Texmaco Rail की यह डील भविष्य में और बड़े विदेशी ऑर्डर दिलाने में मदद कर सकती है. अगर कंपनी इस प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करती है तो इंटरनेशनल मार्केट में उसकी पहचान और मजबूत हो सकती है.