TCS ने की 700 मिलियन डॉलर की बड़ी डील, Salesforce की कंसल्टिंग फर्म को खरीदने की तैयारी- जानें क्या बदलेगा

TCS Share Price: कंपनी ने बुधवार को अमेरिकी फर्म Coastal Cloud के अधिग्रहण की घोषणा की. करीब 700 मिलियन डॉलर में हुए इस सौदे से TCS की ग्लोबल Salesforce और AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन क्षमताएं काफी बढ़ेंगी.
TCS ने की 700 मिलियन डॉलर की बड़ी डील, Salesforce की कंसल्टिंग फर्म को खरीदने की तैयारी- जानें क्या बदलेगा

 

TCS Share Price: देश की दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) एक बड़ा अधिग्रहण करने जा रही है. कंपनी ने बुधवार को अमेरिकी फर्म Coastal Cloud के अधिग्रहण की घोषणा की. करीब 700 मिलियन डॉलर में हुए इस सौदे से TCS की ग्लोबल Salesforce और AI आधारित डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन क्षमताएं काफी बढ़ेंगी. इस घोषणा के बाद कंपनी के शेयर 11 दिसंबर को ₹3,208.40 का इंट्राडे हाई छूने के बाद 1% फिसल गए.

Coastal Cloud क्या है और इससे TCS को क्या मिलेगा?

TCS ने अमेरिका स्थित सेल्सफोर्स की कंसल्टिंग फर्म Coastal Cloud को USD 700 million में खरीदने का ऐलान किया है. Coastal Cloud के पास लगभग 400 सेल्सफोर्स प्रोफेशनल्स हैं और इसका LTM रेवेन्यू 141 मिलियन यूएस डॉलर है. कंपनी Salesforce, AI, Data Cloud, Snowflake, MuleSoft और Tableau जैसी तकनीकों में विशेषज्ञता रखती है. यह अधिग्रहण TCS की मल्टी-क्लाउड सेल्सफोर्स सेवाएं, AI-led consulting और डेटा-फोकस्ड सॉल्यूशंस को और प्रभावी बनाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

ListEngage अधिग्रहण के बाद TCS की दूसरी बड़ी चाल

Coastal Cloud से पहले TCS ने अक्टूबर 2025 में ListEngage को 72.8 मिलियन यूएस डॉलर में अधिग्रहित किया था. ListEngage के पास 100 से अधिक Salesforce एक्सपर्ट्स और 400 से ज्यादा सर्टिफिकेशन हैं, जबकि FY24 में इसका राजस्व 24.3 मिलियन यूएस डॉलर रहा था. Coastal Cloud का अधिग्रहण भी TCS की U.S. सब्सिडियरी ListEngage MidCo के माध्यम से किया जाएगा, जिससे दोनों कंपनियों की क्षमतां इंटीग्रेट होकर संयुक्त रूप से मजबूत Salesforce प्रैक्टिस तैयार करेंगी.

इस सौदे का TCS के कारोबार पर असर

Salesforce दुनिया का अग्रणी क्लाउड बेस्ड CRM और कस्टमर मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है. Coastal Cloud और ListEngage को मिलाकर TCS अब ग्लोबल स्तर पर शीर्ष पांच Salesforce कंसल्टिंग फर्मों में शामिल होने की ओर बढ़ रहा है. Coastal Cloud का बड़ा U.S. वर्कफोर्स TCS के लिए खास तौर पर अहम है, क्योंकि यह H-1B वीज़ा अनिश्चितताओं के बीच अमेरिका में उसकी उपस्थिति और डिलीवरी क्षमता को मजबूत करेगा.

TCS की COO आरती सुब्रमण्यम ने कहा कि यह सौदा कंपनी की Salesforce क्षमताओं और AI-led डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन रणनीति को आगे ले जाने वाला अहम कदम है. वहीं Coastal Cloud के CEO एरिक बेरिज ने कहा कि TCS के साथ जुड़ने से कंपनी ग्राहकों को और अधिक स्केल, स्पीड और डेप्थ के साथ सेवाएं दे सकेगी, साथ ही TCS के ग्लोबल नेटवर्क और AI सॉल्यूशंस का लाभ मिलेगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6