&format=webp&quality=medium)
TCS Q4 Results Today: टाटा ग्रुप की प्रमुख आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) अपने मार्च तिमाही (Q4FY25) के नतीजे आज शाम पेश करेगी. आज से ऑफिशियली रिजल्ट सीजन की शुरुआत हो जाएगी. टैरिफ वॉर के बीच में कंपनी के मैनेजमेंट की कॉमेंट्री भी अहम रहेगी, क्योंकि आईटी सेक्टर पर अभी ब्रोकरेज फर्म्स का नजरिया थोड़ा कॉशस बना हुआ है, ऊपर से टैरिफ वॉर के चलते आगे का आउटलुक भी बहुत पॉजिटिव नहीं बन रहा है. हाल के हफ्तों में अमेरिका और वैश्विक बाजारों में आईटी शेयरों में बिकवाली देखने को मिली है, जिसका असर भारतीय आईटी सेक्टर पर भी पड़ा है.
नतीजे फ्लैट (स्थिर) रहने की संभावना है. कांस्टेंट करेंसी (CC) आय में 0.3% की गिरावट और डॉलर आय में 0.6% की गिरावट अनुमानित है. BSNL प्रोजेक्ट में रैंप डाउन और वैश्विक अनिश्चितता के कारण आय पर दबाव बना रहेगा. BFSI (बैंकिंग-फाइनेंस सेक्टर) में सकारात्मक गति बनी रहने की उम्मीद है. BSNL डील से कम योगदान के कारण EBIT मार्जिन्स पर हल्का दबाव रह सकता है. अमेरिका में टैरिफ वॉर के चलते IT डील्स और क्लाइंट बजट पर असर पड़ सकता है – इस पर मैनेजमेंट का अपडेट महत्वपूर्ण होगा.
राजस्व (₹ में): ₹64,591 करोड़ (1% बढ़त)
डॉलर में राजस्व: $749 करोड़ (0.6% गिरावट)
EBIT: ₹15,946 करोड़ (1.8% बढ़त)
EBIT मार्जिन: 24.7% (24.5% से मामूली सुधार)
शुद्ध लाभ (PAT): ₹12,517 करोड़ (1.1% बढ़त)
विदेशी ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने TCS को डाउनग्रेड किया है. इन्होंने अपनी Buy की रेटिंग को घटाकर Hold कर दिया है. साथ ही टारगेट प्राइस घटाकर ₹3300 कर दिया गया है, जो कि पहले ₹4530 था. शेयर बुधवार को 1.64% की गिरावट के साथ 3,239 रुपये पर बंद हुआ था.