TCS Q4 Results Preview: आज आएंगे आईटी दिग्गज के नतीजे, स्टॉक में हल्की तेजी; क्या उम्मीद करें निवेशक?

TCS Q4 Results Preview: TCS देश की सबसे बड़ी IT कंपनी है, इसलिए इसके नतीजे सिर्फ एक कंपनी की रिपोर्ट नहीं होते, बल्कि पूरे IT सेक्टर की झलक देते हैं. इस बार उम्मीद है कि कंपनी की ग्रोथ ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन बड़ी तेजी की उम्मीद कम है.
TCS Q4 Results Preview: आज आएंगे आईटी दिग्गज के नतीजे, स्टॉक में हल्की तेजी; क्या उम्मीद करें निवेशक?

TCS के चौथी तिमाही के नतीजों के साथ आज रिजल्ट सीजन की शुरुआत. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

TCS Q4 Results Preview: शेयर बाजार में आज से रिजल्ट सीजन की शुरुआत होने जा रही है और इसकी कमान संभालेगी Tata Consultancy Services. निवेशकों की नजर खासतौर पर IT सेक्टर पर रहेगी, क्योंकि पिछले कुछ समय से इस सेक्टर में सुस्ती देखी गई है. आज बाजार बंद होने के बाद TCS के नतीजे आएंगे, जिससे पूरे सेक्टर का मूड तय हो सकता है. इसके अलावा Anand Rathi Wealth और GM Breweries भी आज अपने नतीजे पेश करेंगी.

TCS के नतीजे क्यों हैं इतने अहम?

TCS देश की सबसे बड़ी IT कंपनी है, इसलिए इसके नतीजे सिर्फ एक कंपनी की रिपोर्ट नहीं होते, बल्कि पूरे IT सेक्टर की झलक देते हैं. इस बार उम्मीद है कि कंपनी की ग्रोथ ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन बड़ी तेजी की उम्मीद कम है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसे रह सकते हैं TCS के Q4 नतीजे

पैरामीटरअनुमान (Q4FY26)पिछला साल (Q4FY25)बदलाव
Revenue (डॉलर)$7627 मिलियन$7509 मिलियन+1.6%
Revenue (रुपये)₹70,222 करोड़₹67,087 करोड़+4.4%
EBIT₹17,639 करोड़₹16,889 करोड़+4.4%
Margin25.19%25.17%लगभग स्थिर
Profit₹13,631 करोड़₹10,657 करोड़मजबूत उछाल

डील्स और ग्रोथ का क्या हाल?

इस तिमाही में TCS का TCV (Total Contract Value) करीब 9-10 बिलियन डॉलर रहने का अनुमान है. हालांकि इस बार कोई बड़ी “मेगा डील” नहीं हुई है, जो थोड़ा निगेटिव संकेत माना जा सकता है.

अंतरराष्ट्रीय कारोबार से बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है, जबकि भारत का बिजनेस थोड़ा कमजोर रह सकता है. BFSI और टेक सेक्टर से कंपनी को सपोर्ट मिल सकता है.

मार्जिन पर क्या असर पड़ेगा?

रुपये में कमजोरी (depreciation) और कर्मचारियों की संख्या में संतुलन (headcount optimisation) से कंपनी के मार्जिन को सपोर्ट मिल सकता है.

किन बातों पर रहेगी बाजार की नजर?

TCS के नतीजों में सिर्फ आंकड़े ही नहीं, बल्कि मैनेजमेंट की कमेंट्री ज्यादा अहम होगी. खासतौर पर ये बातें महत्वपूर्ण रहेंगी:

  • डिमांड एनवायरमेंट कैसा है
  • आगे की डील पाइपलाइन कितनी मजबूत है
  • AI और नई टेक्नोलॉजी से कितनी कमाई हो रही है

पिछली तिमाही (Q3FY26) में कैसा रहा प्रदर्शन

पैरामीटरआंकड़े
Revenue₹67,087 करोड़ (2% की बढ़त)
Operating Margin25.2% (स्थिर)
GuidanceFY26 आउटलुक बरकरार
Headcount11,151 की कमी
AI Revenue$1.8 बिलियन (annualized)

पिछली तिमाही में कंपनी ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन हेडकाउंट में कमी और धीमी ग्रोथ चिंता का विषय रही.

LIVE TV:

Anand Rathi Wealth पर भी नजर

Anand Rathi Wealth आज अपने नतीजों के साथ बोनस शेयर जारी करने पर भी विचार कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो इस स्टॉक में खास हलचल देखने को मिल सकती है.

GM Breweries भी देगी अपडेट

GM Breweries के नतीजों से कंज्यूमर सेक्टर की डिमांड का संकेत मिलेगा.

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

रिजल्ट सीजन बाजार की दिशा तय करने में बड़ा रोल निभाता है. अगर TCS के नतीजे और आउटलुक मजबूत रहता है, तो IT स्टॉक्स में नई तेजी आ सकती है. वहीं कमजोर संकेत मिलने पर दबाव भी बन सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6