TCS Q4 Results 2026: मुनाफा 12% चढ़कर ₹13,720 करोड़ पर, ₹31/शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी आईटी दिग्गज

TCS Q4 Results 2026: कंपनी का नेट प्रॉफिट जनवरी-मार्च वाली तिमाही में 12% बढ़ा है. बाजार का अनुमान 13,631 करोड़ मुनाफा रहने का था, इसके बदले कंपनी का मुनाफा 13,720 करोड़ रुपये का रहा है. पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10,657 करोड़ पर था.
TCS Q4 Results 2026: मुनाफा 12% चढ़कर ₹13,720 करोड़ पर, ₹31/शेयर का फाइनल डिविडेंड देगी आईटी दिग्गज

TCS ने चौथी तिमाही में दिए अनुमान से बेहतर नतीजे. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

TCS Q4 Results 2026: आईटी सेक्टर की दिग्गज भारतीय कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) ने चौथी तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. TCS ने मार्च तिमाही में अनुमान से बेहतर प्रदर्शन किया है और निवेशकों को डिविडेंड की भी सौगात दी है.

प्रॉफिट और आय में बढ़त

कंपनी का नेट प्रॉफिट जनवरी-मार्च वाली तिमाही में 12% बढ़ा है. बाजार का अनुमान 13,631 करोड़ मुनाफा रहने का था, इसके बदले कंपनी का मुनाफा 13,720 करोड़ रुपये का रहा है. पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 10,657 करोड़ पर था.

Add Zee Business as a Preferred Source

तिमाही दर तिमाही आधार पर कंसॉलिडेटेड आय में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है, कंपनी की आय भी मजबूत रही और ₹70,698 करोड़ पर पहुंच गई, जो अनुमान ₹70,222 करोड़ से ज्यादा है. पिछली तिमाही में यह ₹67,087 करोड़ थी. ऑपरेटिंग स्तर पर भी सुधार दिखा. EBIT ₹16,889 करोड़ से बढ़कर ₹17,870 करोड़ हो गया, जबकि मार्जिन 25.2% से हल्का बढ़कर 25.3% रहा.

कंपनी ने कहा- बढ़िया ग्रोथ मोमेंटम

TCS ने कहा कि उसने FY26 का समापन बेहतर ग्रोथ मोमेंटम और मजबूत डील पाइपलाइन के साथ किया है. मार्च तिमाही (Q4FY26) में कंपनी की आय ₹70,698 करोड़ रही, जिसमें 5.4% की QoQ ग्रोथ दर्ज हुई. हालांकि कॉन्स्टेंट करेंसी (CC) में ग्रोथ 1.2% रही, जो ग्लोबल चुनौतियों के बीच स्थिर प्रदर्शन को दिखाती है.

पूरे साल (FY26) की बात करें तो कंपनी की कुल आय ₹2,67,021 करोड़ रही, जिसमें 4.6% की सालाना बढ़त हुई. हालांकि CC टर्म्स में 2.4% की गिरावट देखने को मिली, जो करेंसी इफेक्ट का असर हो सकता है.

TCS ने FY26 में ऑपरेशनल और टैलेंट फ्रंट पर मजबूत प्रदर्शन किया है. कंपनी का कुल कर्मचारी आधार 5.84 लाख के पार पहुंच गया है. स्किल डेवलपमेंट पर खास फोकस दिखा, जहां 6.9 करोड़ लर्निंग आवर्स पूरे किए गए, जो सालाना आधार पर 23% ज्यादा हैं. इसके अलावा 52 लाख नई स्किल्स (competencies) जोड़ी गईं और 2.7 लाख से ज्यादा कर्मचारियों ने AI/ML में एडवांस्ड प्रोफिशिएंसी हासिल की.

ग्रोथ में खास योगदान ERU (यूरोप) और CBG सेगमेंट का रहा. मार्केट के लिहाज से UK और North America में भी अच्छी बढ़त देखने को मिली. EPS में सालाना आधार पर 12.2% की ग्रोथ दर्ज हुई. कंपनी की कैश फ्लो पोजिशन भी मजबूत रही, जहां ऑपरेटिंग कैश फ्लो नेट इनकम का 106.7% रहा, जो बेहतर कैश कन्वर्जन को दिखाता है.

पैरामीटरआंकड़े
Employee Headcount5,84,519
Learning Hours69 मिलियन (+23% YoY)
Competencies Acquired5.2 मिलियन
AI/ML Skilled Employees2.7 लाख+
Final Dividend (Proposed)₹31/शेयर
Total Shareholder Payout₹39,571 करोड़

AI और मार्जिन में बड़ी मजबूती

कंपनी का AI बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. Q4FY26 में annualized AI revenue $2.3 बिलियन के पार पहुंच गया, जो TCS के लिए एक बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बनता दिख रहा है.

LIVE TV:

डील्स का दम: TCV रिकॉर्ड स्तर पर

TCS के लिए FY26 में डील्स सबसे बड़ा पॉजिटिव फैक्टर रहा. मजबूत Total Contract Value परफॉर्मेंस देखने को मिली.

मीट्रिकआंकड़ा
FY26 TCV$40.7 बिलियन
Q4FY26 TCV$12 बिलियन
Mega Deals (Q4)3
Mega Deals (FY26)5

फाइनल डिविडेंड का ऐलान

निवेशकों के लिए अच्छी खबर यह है कि कंपनी ने करीब ₹31 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया है, जिससे शेयरधारकों को सीधा फायदा मिलेगा. पूरे FY26 में कंपनी ने कुल ₹39,571 करोड़ निवेशकों को डिविडेंड के रूप में लौटाए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6