&format=webp&quality=medium)
Tata Technologies Q1 Results.
Tata Technologies Q1 Results: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक्नोलॉजी ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. कंसोलिडेटेड आधार पर Q1 में कंपनी का तिमाही आधार पर 3.2% की गिरावट के साथ 1244 करोड़ रुपए रहा. एक साल पहले समान तिमाही में यह 1268 करोड़ रुपए था. सर्विस सेगमेंट का रेवेन्यू 964 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 985 करोड़ रुपए और मार्च तिमाही में 1024 करोड़ रुपए था. टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन सेगमेंट का रेवेन्यू 281 करोड़ रुपए रहा जो एक साल पहले 283 करोड़ रुपए और मार्च तिमाही में 261 करोड़ रुपए था. यह शेयर सवा फीसदी की तेजी के साथ 717 रुपए (Tata Technologies Share Price) पर बंद हुआ.
इन्वेस्टर्स प्रजेंटेशन में टाटा टेक्नोलॉजी ने बताया कि Q1FY25 में कंपनी का रेवेन्यू तिमाही और सालाना आधार पर -3.2%/-1.9% घटकर 1244 करोड़ रुपए रहा. ग्रॉस प्रॉफिट QoQ/YoY आधार पर -20.0%/-10.9% की गिरावट के साथ 358 करोड़ रुपए रहा. ऑपरेटिंग EBITDA QoQ/YoY आधार -14.3%/-13.4% गिरावट के साथ 231 करोड़ रुपए रहा. नेट प्रॉफिट 170 करोड़ रुपए रहा जो मार्च तिमाही में 189 करोड़ रुपए और एक साल पहले 162 करोड़ रुपए था. ग्रॉस मार्जिन 28.2% रहा जो मार्च तिमाही में 31.0% और एक साल पहले 25.6% था. ऑपरेटिंग EBITDA मार्जिन 18.2% रहा जो मार्च तिमाही में 19.6% और एक साल पहले 18.7% था.
कंपनी का 83% रेवेन्यू ऑटोमोटिव सेगमेंट से आया है. यह देश की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग कंपनी है और दुनिया की टॉप-2 ऑटोमोबाइल इलेक्ट्रिफिकेशन इंजीनियरिंग सर्विस प्रोवाइडर है. नवंबर 2023 में इसका आईपीओ आया था जिसका इश्यू प्राइस 500 रुपए था. करीब 70x सब्सक्रिप्शन मिला था और रीटेल कैटिगरी में 16.5x सब्सक्रिप्शन मिला था. नवंबर 2023 में शेयर ने 1400 रुपए का लाईफ हाई बनाया और अप्रैल 2025 में इसने 597 रुपए का लो बनाया था. जून तिमाही के आधार पर1333493 रीटेल निवेशकों ने इसमें पैसा लगाया है और इनके पास कंपनी की 23.46% हिस्सेदारी है.