Tata Tech: सालभर से शेयर ने रुलाए खून के आंसू, अब लगाया डिविडेंड का मरहम, 585% का दिया डबल डोज

Tata Tech Q4 Results, Dividend: टाटा टेक्नोलॉजी ने वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने साथ ही दो डिविडेंड का ऐलान किया है. जानिए कैसे रहे कंपनी के नतीजे.
Tata Tech: सालभर से शेयर ने रुलाए खून के आंसू, अब लगाया डिविडेंड का मरहम, 585% का दिया डबल डोज

Tata Tech Q4 Results, Dividend: टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा टेक ने वित्त वर्ष 2025 की मार्च तिमाही के अपने नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के मुनाफे में जहां 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, आय के मोर्चे में गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए दो डिविडेंड की सौगात दी है. कंपनी के बोर्ड ने 417.5% के फाइनल डिविडेंड और 167.5% के वन टाइम स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है. हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान कंपनी का शेयर तीन फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

Tata Tech Q4 Results: फाइनल और स्पेशल डिविडेंड का ऐलान

टाटा टेक्नोलॉजी की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने दो रुपए की फेस वैल्यू वाले शेयर पर 8.35 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. वहीं, दो रुपए की फेस वैल्यू पर 3.35 रुपए प्रति शेयर वन टाइम स्पेशल डिविडेंड का ऐलान किया है. इन डिविडेंड के लिए सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी. मंजूरी मिलने के 30 दिन दिन के भीतर इन डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा. टाटा टेक का चौथी तिमाही में तिमाही आधार पर मुनाफा 169 करोड़ रुपए से बढ़कर 189 करोड़ रुपए रहा है.

Tata Tech Q4 Results: कंसोलिडेटेड इनकम और कामकाजी मुनाफे में गिरावट

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक टाटा टेक्नोलॉजी की कंसोलिडेटेड इनकम 1286 करोड़ रुपए रही है. दिसंबर तिमाही में ये 1317 करोड़ रुपए थी. कंपनी के कामकाजी मुनाफे में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. मार्च 2025 में ये 202.26 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ये 203.58 करोड़ रुपए रहा है. 31 मार्च को कंपनी का मार्जिन 15.5 फीसदी से बढ़कर 15.7 फीसदी हो गया है. सर्विस सेगमेंट में रेवेन्यू सालाना आधार पर 1012 करोड़ रुपए से बढ़कर 1024 करोड़ रुपए हो गया है.

Tata Tech Q4 Results: एक साल से शेयर में गिरावट

टाटा टेक्नोलॉजी का शेयर BSE पर 3.34% या 23.95 अंकों की गिरावट के साथ 693.25 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 3.51 % या 25.20 अंक टूटकर 692 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 1,136 और 52 वीक लो 597 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल 22.32% तक टूट चुका है. वहीं, पिछले छह महीने में 31.58% और पिछले एक साल में 35.28% तक गिरावट दर्ज की जा चुकी है. कंपनी का मार्केट कैप 28.12 हजार करोड़ रुपए है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6