&format=webp&quality=medium)
टाटा मोटर्स ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि जेएलआर 2.0 लीटर डीजल और पेट्रोल इंजनों वाले वाहनों को वापस मंगा रही है. (फोटो- Jaguar)
टाटा मोटर्स की कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) ब्रिटेन में 44,000 कारों को उत्सर्जन संबंधी दिक्कतों को दूर करने के लिए बाजार से वापस मंगा रही है. इन वाहनों का विनिर्माण 2016-19 के दौरान किया गया है.
टाटा मोटर्स ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि जेएलआर 2.0 लीटर डीजल और पेट्रोल इंजनों वाले वाहनों को वापस मंगा रही है. ये वाहन 2016-19 की अवधि के हैं.
कंपनी ने इस बारे में शेयर बाजारों द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण के जवाब में यह जानकारी दी. मीडिया में इस तरह की खबरें आई थीं कि कंपनी ब्रिटेन में 44,000 कारों को वापस मंगा रही है.