Dividend Stock: 80 साल पुरानी ऑटो कंपनी ने जारी किए नतीजे, 22% ज्यादा रेवेन्यू, मुनाफा बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

दिग्गज कमर्शियल व्हीकल ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं. साथ ही डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी ने 24452 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया. इसके अलावा, प्रॉफिट में भी 58% की तेजी देखने को मिली है
Dividend Stock: 80 साल पुरानी ऑटो कंपनी ने जारी किए नतीजे, 22% ज्यादा रेवेन्यू, मुनाफा बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

दिग्गज कमर्शियल व्हीकल कंपनी ने जारी किए तिमाही नतीजे, डिविडेंड का भी ऐलान (फोटो - AI/ChatGPT)

देश की दिग्गज कमर्शियल व्हीकल कंपनी Tata Motors ने तिमाही नतीजे पेश कर दिए हैं. कंपनी ने चौथी तिमाही के साथ-साथ FY26 के लिए बिजनेस अपडेट जारी किया है. तिमाही नतीजों की बात करें तो रेवेन्यू से लेकर प्रॉफिट और EBITDA हर मोर्च पर बढ़त देखने को मिली है. कंपनी के रेवेन्यू में 22% की ग्रोथ दिखी है. इस साल की तिमाही कंपनी ने 24452 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया. इसके अलावा, प्रॉफिट में भी 58% की तेजी देखने को मिली है.

BSE को दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी का EBITDA मार्जिन 12.5 फीसदी से बढ़कर 13.6 फीसदी हो गया है. इतना ही नहीं, मुनाफा 1419 करोड़ रुपए से बढ़कर 2406 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है.

डिविडेंड का ऐलान

इसके अलावा, कंपनी का रेवेन्यू 19999 करोड़ रुपए से बढ़कर 24452 करोड़ रुपए हो गया है. खर्चों की बात करें तो ये 18312 करोड़ रुपए से बढ़कर इस तिमाही 21720 करोड़ रुपए रहा है. इसके अलावा, कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है. कंपनी 4 रुपए प्रति शेयर की दर से डिविडेंड निवेशकों को देगी.

इसके अलावा कंपनी का EBITDA 35 फीसदी बढ़कर ₹3.4 हजार करोड़ रहा. तिमाही के दौरान कंपनी का EBITDA Margin 13.9 फीसदी रहा, जो सालाना आधार पर 130 बेसिस प्वाइंट बेहतर है और कंपनी की मिड-टर्म गाइडेंस से भी ऊपर रहा.

इन वजहों से मिला सपोर्ट

EBIT Margin बढ़कर 12.1 फीसदी पहुंच गया, जिसमें 220 बेसिस प्वाइंट का सुधार देखने को मिला. कंपनी ने बताया कि ज्यादा बिक्री, बेहतर रियलाइजेशन और कॉस्ट एफिशिएंसी की वजह से मार्जिन मजबूत रहे, हालांकि इनपुट कॉस्ट बढ़ने का असर भी देखने को मिला.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Q4FY26 में कंपनी का PBT (before exceptional items) 58 फीसदी बढ़कर ₹3.0 हजार करोड़ रहा. वहीं Profit After Tax यानी PAT 70 फीसदी की तेजी के साथ ₹2.4 हजार करोड़ पहुंच गया.

FY26 का कैसा रहा हाल?

पूरे वित्त वर्ष FY26 की बात करें तो कंपनी का Revenue 11 फीसदी बढ़कर ₹77.4 हजार करोड़ रहा. EBITDA 22 फीसदी बढ़कर ₹10.2 हजार करोड़ पहुंच गया, जबकि EBITDA Margin 13.2 फीसदी रहा, जो पिछले साल से 120 बेसिस प्वाइंट बेहतर है. EBIT Margin FY26 में 11 फीसदी रहा.

FY26 में कंपनी का PBT (before exceptional items) 46 फीसदी बढ़कर ₹8.7 हजार करोड़ पहुंच गया. हालांकि पूरे साल का PAT 23 फीसदी घटकर ₹3.4 हजार करोड़ रहा. कंपनी ने बताया कि Tata Capital में निवेश से जुड़े मार्केट टू मार्केट नुकसान, न्यू लेबर कोड और डीमर्जर कॉस्ट्स का असर मुनाफे पर पड़ा.

कैसा रहा कैश फ्लो?

कंपनी का फ्री कैश फ्लो पूरे साल में बढ़कर ₹9.2 हजार करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल से ₹2.2 हजार करोड़ ज्यादा है. 31 मार्च 2026 तक घरेलू बिजनेस में कंपनी का Net Cash ₹7.5 हजार करोड़ रहा. वहीं Auto ROCE बढ़कर 72 फीसदी पहुंच गया, जो पिछले साल 61 फीसदी था.

कंसोलिडेटेड फाइनेंशियल्ड की बात करें तो Q4FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 19 फीसदी बढ़कर ₹26.1 हजार करोड़ रहा. EBITDA मार्जिन 13.1 फीसदी और EBIT मार्जिन 11.5 फीसदी रहा. कंसोलिडेटेड PAT 35 फीसदी बढ़कर ₹1.8 हजार करोड़ पहुंच गया.

31 मार्च 2026 तक कंपनी नेट कैश पॉजिटिव रही और उसका नेट कैश ₹13.7 हजार करोड़ था. पूरे FY26 में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹83.9 हजार करोड़ रहा. EBITDA मार्जिन 12.3 फीसदी और EBIT मार्जिन 10.2 फीसदी रहा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6