&format=webp&quality=medium)
Tata Motors Passenger Vehicles Q2 Results.
Tata Motors Passenger Vehicles Q2 Results: डीमर्जर के बाद टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल की तरफ से पहली बार रिजल्ट जारी किया गया है. कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर -13.5% की गिरावट के साथ 72349 हजार करोड़ रुपए रहा. EBITDA लॉस 1404 करोड़ रुपए का रहा जो एक साल पहले 9914 करोड़ रुपए था. एडजस्टेड लॉस 6370 करोड़ रुपए का रहा जो एक साल पहले 3056 करोड़ का मुनाफा था. यह शेयर पौने दो फीसदी की गिरावट के साथ 391 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 508 रुपए और लो 335 रुपए है.
प्रेस नोट में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने बताया कि EBITDA लॉस -0.1 हजार करोड़ रुपए रहा. PBT नुकसान -5.5 हजार करोड़ रुपए रहा. ऑटोमोटिव फ्री कैशफ्लो 8.3 हजार करोड़ रुपए रहा. JLR यानी जगुआर लैंड रोवर का रेवेन्यू -24.3% की गिरावट के साथ 4.9 बिलियन पाउंड रहा. EBITDA मार्जिन -1.6% रहा और इसमें -1330 bps की गिरावट दर्ज की गई. EBIT मार्जिन -8.6% रहा और इसमें -1370 bps की गिरावट दर्ज की गई.

टाटा पैसेंजर व्हीकल का रेवेन्यू 15.6% उछाल के साथ 13.5 हजार करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन +5.8% रहा और इसमें -40 bps की गिरावट दर्ज की गई. EBIT मार्जिन 0.2% रहा और इसमें +10bps की तेजी रही.