टाटा ग्रुप की इस कंपनी को सरकार से मिले ₹189 करोड़, 5 साल में 2235% दिया रिटर्न, फोकस में रहेगा शेयर 

Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी को टेलीकॉम और नेटवर्किंग उत्पादों के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI) के तहत सरकार से 189.17 करोड़ रुपये की राशि मिली है.
टाटा ग्रुप की इस कंपनी को सरकार से मिले ₹189 करोड़, 5 साल में 2235% दिया रिटर्न, फोकस में रहेगा शेयर 

Tata Group Stocks: टाटा ग्रुप (Tata Group) की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) को टेलीकॉम और नेटवर्किंग उत्पादों के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (PLI) के तहत सरकार से 189.17 करोड़ रुपये की राशि मिली है. 28 मार्च को शेयर 759.95 रुपये पर बंद हुआ था. इसमें 2.16% की गिरावट आई थी.

Tata Group Stocks

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि यह राशि वित्त वर्ष 2024-25 की पहली दो तिमाहियों के लिए प्रोत्साहन की पहली किस्त (85%) है. कंपनी ने कहा कि बाकी राशि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन योजना के दिशानिर्देशों के अनुसार बाद में जारी किये जाने की उम्मीद है. तेजस नेटवर्क्स के अनुसार,कंपनी को 29 मार्च, 2025 को टेलीकॉम और नेटवर्किंग उत्पादों के लिए उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना के तहत संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग से 189.17 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- नवरत्न Railway PSU ने दी 2 बड़े ऑर्डर की जानकारी, शेयर पर रहेगी नजर

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Vijay Kedia की हिस्सेदारी

तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) में दिग्गज निवेशक विजय केडिया (Vijan Kedia) की बड़ी हिस्सेदारी है. केडिया के पास टाटा ग्रुप की इस कंपनी में 23,00,000 शेयर यानी 1.31 फीसदी हिस्सेदारी है.

Tejas Networks Share Price

तेजस नेटवर्क्स शेयर का 52 वीक हाई 1,495.10 रुपये और लो 647 रुपये है. कंपनी का मार्केट कैप 13,379.65 करोड़ रुपये है. स्टॉक अपने हाई से 49 फीसदी करेक्ट हो चुका है. स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो इस साल शेयर अब तक 35.62 फीसदी, 3 महीने में 36.64 फीसदी और 6 महीने में 37.74 फीसदी तक टूट चुका है. हालांकि, बीते 2 महीने में यह 15 फीसदी से ज्यादा उछल चुका है. पिछले एक साल में शेयर में 165.84 फीसदी, 2 साल में 33.35 फीसदी और 3 साल में 99.36 फीसदी की बढ़त आई है. वहीं, पिछले 5 साल में इसने 2235 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6